Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मोहिंद्र भगत ने पैसको के काम-काज का लिया जायज़ा

पूर्व सैनिकों के लिये अधिक रोज़गार के मौके प्रदान करने पर केंद्रित रहा विचार-विमर्श

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Jul 2025

Last updated on: Jul 04, 2025, 11:39 IST

रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंद्र भगत ने विभाग के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के बेहतर जीवन निर्वाह के लिए पंजाब एक्स- सर्विसमैन कारपोरेशन (पैसको) को मज़बूत करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सिविल सचिवालय में एक समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने पैसको के कामकाजी ढांचे, वित्तीय स्थिति और कर्मचारी भलाई उपायों का मूल्यांकन किया। 

यह विचार-विमर्श मुख्य तौर पर पैसको के द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए रोज़गार के मौके बढ़ाने पर केंद्रित रहा। पैसको के प्रबंध निर्देशक, मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवामुक्त), और जनरल मैनेजर (सुरक्षा), एस. पी सिंह ने मंत्री को कारपोरेशन के चल रहे प्रोग्रामों से अवगत करवाया। 

मीटिंग के दौरान तीन महीनों की प्रगति रिपोर्ट भी पेश की गई। मुख्य विषयों में सुरक्षा गार्डों का वेतन ढांचा, विशेष श्रेणी के अधीन उनके वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव और अलग-अलग भूमिकाओं में पूर्व सैनिकों के लिए सुचारू नियुक्ति प्रक्रिया शामिल था।

मंत्री मोहिंद्र भगत ने पूर्व सैनिकों की भलाई में पैसको की भूमिका को और मज़बूत करने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने भरोसा दिया कि वित्तीय मसलों को हल करने, पूर्व सैनिकों के लिए सेवाओं में उम्र सीमा बढ़ाने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे।

कामों का ज़मीनी स्तर पर और मूल्यांकन करने के लिए मंत्री ने नजदीकी भविष्य में पैसको सहूलतों का दौरा करने का इरादा भी ज़ाहिर किया। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की शान और बेहतरी को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD