Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब बाल विवाह मुक्त राज्य बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है, 58 मामलों को सफलतापूर्वक रोका गया: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार की बाल विवाह के खिलाफ निरंतर लड़ाई के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं

Dr Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 10:54 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य को बाल विवाह की बुराई से मुक्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार के सक्रिय हस्तक्षेप और जागरूकता अभियानों के सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक विभाग द्वारा समय पर कार्रवाई कर 42 बाल विवाहों को सफलतापूर्वक रोका गया, जबकि जनवरी 2025 से मार्च 2025 के बीच 16 अन्य मामलों को भी रोका गया। इस प्रकार पिछले 15 महीनों में पंजाब में कुल 58 बाल विवाह टाले गए हैं।

मंत्री ने कहा कि यह उत्साहजनक उपलब्धि पंजाब सरकार की बच्चों के अधिकारों और उनके सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने दोहराया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है और इसे पूरी तरह समाप्त करने के लिए सख्त रोकथाम उपाय किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 चौबीसों घंटे सक्रिय है, जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक बाल विवाह या बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार के शोषण या दुर्व्यवहार की सूचना गोपनीय रूप से दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है, ताकि लोगों को निडर होकर रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। 

इसके अतिरिक्त, अपने गांव के सीनियर सेकेंडरी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिन्हें बाल विवाह रोकथाम अधिकारी नियुक्त किया गया है, को भी इस प्रकार की घटनाओं की तुरंत जानकारी दी जा सकती है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि जो भी माता-पिता या व्यक्ति बाल विवाह करवाने या उसे प्रोत्साहित करने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध क़ानून के अनुसार कड़ी सजा का प्रावधान है। 

उन्होंने बल देते हुए कहा कि बाल्यावस्था बच्चों के भविष्य को संवारने का समय है और इस उम्र में विवाह करना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार द्वारा विवाह के मौसम में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। 

ये जागरूकता कार्यक्रम जिले और गांव स्तर पर शीघ्र ही प्रारंभ किए जाएंगे ताकि बाल विवाह के मामलों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके। अंत में डॉ. बलजीत कौर ने शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, सरपंचों, गैर-सरकारी संगठनों और जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने में सरकार का सहयोग करें, ताकि हर बच्चे के लिए एक प्रगतिशील और सुरक्षित पंजाब का निर्माण हो सके।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD