Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

वाराणसी में रिकार्ड बहुमत से जीतेंगे नरेंद्र मोदी: कटारिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 09 May 2014

Last updated on: May 09, 2014, 00:00 IST

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा शासित गोवा राज्य के प्रभारी सुरजभान कटारिया ने कहा कि वाराणसी से भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कम से कम पांच लाख वोटों से जीत हासिल करेंगे। वहां पर चल रही मोदी के पक्ष में हवा से यह साबित हो गया है कि इस बार वाराणसी की जनता मोदी को एक रिकार्ड बहुमत से जीता कर लोकसभा में भेजना चाहती है। नरेंद्र मोदी के रोड शो में शुक्रवार को उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि अब की बार वहां की जनता केवल मोदी को ही वोट देना चाहती है और वाराणसी की जागरूक जनता यह भी अच्छी तरह से जानती है कि मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनकर भारत का चहुमुखी विकास कर सकते है। 

यहां जारी एक प्रेस ब्यान में कटारिया ने बताया कि वे अपने समर्थकों के साथ पिछले कई दिनों से वाराणसी में चुनाव-प्रचार करने गए हुए थे। वहां के माहौल को देखने से लगता है कि जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कोई विशेष तवज्जो नही दी है। जिससे कांग्रेस व आप प्रत्याशी हार के डर से बोखलाएं हुए है और वे अनाप-शनाप ब्यानबाजी करने तक सीमित हो कर रह गए  है। कटारिया ने कहा कि देशभर से भाजपा नेता व कार्यकर्ता स्वयं ही अपने खर्चे पर मोदी जी के प्रचार के लिए वाराणसी पहुंच रहे है। लेकिन वहां की जनता भी चुनाव- प्रचार में पीछे नही है। काशी के लोग स्वयं ही मोदी जी को भारी बहुमत से जीताने का संकल्प ले चुके है। इस मौके पर कटारिया के साथ गए हजकां के युवा नेता वासुदेव शर्मा राजाखेड़ी ने भी दावा किया कि वाराणसी की जनता इस बार एक एतिहासिक रिकार्ड कायम करेगी। वह नरेंद्र मोदी को एक रिकार्ड बहुमत से जीताकर भेंजेगी। कांग्रेस व आप प्रत्याशियों तो अपनी जमानत भी नही बचा पाएंगे।

 

Tags: rattan lal kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD