Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकार 2024 तक जल जीवन मिशन पूरा करने के लिए प्रतिबद्धः गजेन्द्र सिंह शेखावत

रतन लाल कटारिया ने कहा कि भूमिगत दूषित जल लोगों की स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Feb 2020

Last updated on: Feb 07, 2020, 00:00 IST

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार वर्ष 2024 तक देश के सभी घरों में पाईप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आज नई दिल्ली में ‘गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के भाषण के अनुरूप इस कार्यक्रम को मिशन मोड में लागू किया जा रहा है। श्री शेखावत ने कहा कि आजादी के 73 वर्षों के बाद भी केवल 18.33 प्रतिशत ग्रामीण घरों (देश के कुल 18 करोड़ ग्रामीण घरों में से केवल 3.27 करोड़) में पाईप द्वारा पेयजल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध है। पानी के गुणवत्ता मानकों के संदर्भ में भारत दुनिया में 120वें स्थान पर है।स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की सफलता की सराहना करते हुए श्री शेखावत ने कहा कि डब्ल्यूएचओ समेत अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने इसकी प्रशंसा की है। पेयजल और स्वच्छता विभाग, प्रत्येक घर में शौचालय की सुविधा से कोई छूट न जाए- के लिए कार्य कर रहा है।श्री शेखावत ने कहा कि एसबीएम कार्यक्रम में विशाल धनराशि के निवेश के परिणामस्वरूप प्रत्येक परिवार को 50,000 रुपये की सालाना बचत हुई। इसका कारण चिकित्सा खर्चों में कमी आना है। इसी के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सरकारी व्यय में कमी आई है। इसके अलावा फसलों, दुधारू पशुओं और पॉल्ट्री के स्वास्थ्य पर भी अप्रत्यक्ष रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।श्री शेखावत ने कहा कि जेजेएम कार्यक्रम के तहत 52,000 निवास स्थानों में सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना एक चुनौती होगी।

अपने संबोधन में केन्द्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री श्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि भू-जल के अत्याधिक उपयोग और औद्योगिक प्रदूषण के कारण भूमिगत जल खतरनाक रसायनों जैसे फ्लोराइड, आर्सेनिक, नाइट्रेट, पारा, सीसा आदि से दूषित हो गए हैं और यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय है।इस अवसर पर डीडब्ल्यूएस के सचिव श्री परमेश्वरन अय्यर ने कहा कि गांव स्तर पर जल एवं स्वच्छता समितियों (वीडब्ल्यूएससी)/पानी समितियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ये समितियां पेयजल आपूर्ति की रख-रखाव, संचालन और प्रबंधन करेंगी।जेजेएम क्रियान्वयन के लिए संचालन दिशा-निर्देश के अनुसार इन समितियों में 50 प्रतिशत सदस्य महिलाएं होंगी। शेष 50 प्रतिशत सदस्यों में पंचायत के निर्वाचित सदस्यों और एससी/एसटी समुदाय के सदस्यों को शामिल किया जाएगा।जेजेएम का लक्ष्य प्रत्येक घर में पाईप के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति करना है और पानी की उपलब्धता की दर 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन निर्धारित की गई है।भारत सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की पुनर्संरचना की है और इसे जेजेएम में शामिल कर दिया है। इसका लक्ष्य वर्ष 2024 तक प्रत्येक घर में पाईप द्वारा पेयजल- ‘हर घर नल से जल’ उपलब्ध कराना है।केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा 13 अगस्त, 2019 को मंजूर किए गए जेजेएम कार्यक्रम की कुल अनुमानित परियोजना लागत 3.60 लाख करोड़ है। इसमें केन्द्र सरकार का हिस्सा 2.08 लाख करोड़ रुपये है। हिमालय और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 90:10 के अनुपात में धनराशि अन्य राज्यों के लिए 50:50 के अनुपात में तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के लिए 100 प्रतिशत उपलब्ध कराई जाएगी।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , Rattan Lal Kataria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD