Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने विस्थापित कॉलोनी जगती में कौशल सरकार केंद्र का उद्घाटन किया

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जम्मू , 09 Feb 2020

Last updated on: Feb 09, 2020, 00:00 IST

केंद्रीय जल शक्ति, सामाजिक न्याय और सषक्तिकरण राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने आज विस्थापित कॉलोनी, जगती में ’अथरूट’ के तहत एक कौशल विकास केंद्र, सेवा धाम का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान, सांसद जुगल किशोर, मुख्य आयकर आयुक्त लुधियाना, बठिंडा और जम्मू व कश्मीर बिनय के झा; महानिदेशक समाज कल्याण जम्मू, रेहाना बातुल; राहत और पुनर्वास आयुक्त (विस्थापित), जेएंडके, तेज कृष्ण भट; राष्ट्रीय संगठन सचिव सेवा भारती सुधीर जी, स्थानीय लोगों के अलावा सेवा भारती के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।अथरूट एक स्वयंसेवी संस्था सेवा भारती जम्मू द्वारा कश्मीरी विस्थापित महिलाओं जो जम्मू में और उसके आसपास स्थित विभिन्न विस्थापित शिविरों में रह रही हैं, के उत्थान के लिए एक पहल है। यह प्रशिक्षण महिलाओं को और विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए स्व सहायता समूह बनाने और बेहतर भविष्य के लिए अपनी आजीविका को आकार देने के लिए शुरू किया गया है। महिलाओं को कढ़ाई, सिलाई, मसाला पीसने, अचार बनाने, साबुन बनाने, शास्त्रीय संगीत, कंप्यूटर पाठ्यक्रम जैसे कौशल का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है, इसके अलावा बच्चों में सामाजिक और नैतिक शिक्षा प्रदान करने के लिए बाल संस्कार केंद्र भी है। यह परियोजना जगती टाउनशिप की निवासी अंजली राधू की देखरेख में चल रही है।

सभा को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए के उन्मूलन के साथ, जम्मू और कश्मीर अब क्षेत्र, धर्म या जाति के आधार पर किसी भी भेदभाव के बिना प्रगति और न्यायसंगत विकास के रास्ते पर होगा।जम्मू व कश्मीर के लिए केंद्र सरकार के दृष्टिकोण पर विस्तार से उन्होंने कहा कि संघ सरकार हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, विशेष रूप से समाज के कम-विशेषाधिकार प्राप्त वर्गों और विशेष योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से उनके उत्थान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।मंत्री ने कहा कि यह कौशल विकास केंद्र एक सराहनीय पहल है जो महिलाओं को स्वतंत्र होने के अलावा आजीविका कमाने और गरिमा का जीवन जीने के लिए सशक्त बनाएगी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सेवा भारती द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण कार्यों की सराहना की।सलाहकार खान ने सेवा भारती को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए बधाई देते हुए कहा कि एनजीओ का पदचिह्न विशेष रूप से कश्मीर क्षेत्र में दिखाई देता है, जहाँ संगठन का व्यापक सामाजिक कार्य पोर्टफोलियो है और इसका प्रभाव इससे जुड़े युवा लोगों के जीवन पर देखा जा सकता है। केंद्र की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए, सलाहकार ने अपने सामाजिक कल्याण प्रयासों में संगठन को सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे जगती और दृष्टि गर्ल्स हॉस्टल की ़कियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शनों को चिह्नित किया गया ।

 

Tags: Rattan Lal Kataria , Jugal Kishore Sharma , Farooq Ahmed Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD