Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

अंबाला के सांसद ने चंडीगढ़ में किया चुनाव प्रचार

Rattan Lal Kataria, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Dec 2021

Last updated on: Dec 18, 2021, 00:00 IST

अंबाला के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया ने शनिवार को शहर में चुनाव प्रचार किया। कटारिया ने शहर में कई जगह जनसभाओं को संबोधित करते हुए मतदाताओं को लामबंद किया।रतनलाल कटारिया ने वार्ड नंबर 26 से पार्टी प्रत्याशी राजेश कलिया के समर्थन में डड्डूमाजरा मार्केट, वार्ड नंबर सात से मनोज सोनकर के समर्थन में मौली जागरां मार्केट, वार्ड नंबर 31 से भाजपा प्रत्याशी भारत कुमार के समर्थन में सैक्टर-52 तथा वार्ड नंबर 16 से पार्टी प्रत्याशी उषा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।रतन लाल कटारिया ने कहा कि चुनाव प्रचार जैसे-जैसे समाप्त होने की तरफ बढ़ रहा है वैसे-वैसे यह चुनाव एक तरफा होता जा रहा है। चंडीगढ़ वासी फिर से भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं। कटारिया ने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस जहां अपने घमासान में व्यस्त रही है वहीं आम आदमी पार्टी का झाडू भी बिखर चुका है। निगम में फिर से कमल खिलेगा और डबल इंजन की सरकार यहां के विकास को तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी नेता राकेश अग्रवाल, अरविंद सिंह, ललित चौहान, वरिंदर टमटा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: Rattan Lal Kataria , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD