Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रतनलाल कटारिया ने डीएआईसीके नवागत पोस्ट-डॉक्टरल अध्येताओं से देश की प्रगति में योगदान करने की अपील की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Feb 2021

Last updated on: Feb 25, 2021, 00:00 IST

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की वित्तीय सहायता से संचालित डॉक्टर अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी) ने डॉक्टर अंबेडकर डॉक्टरल फैलोशिप और डॉक्टर अंबेडकर पोस्ट-डॉक्टरल फैलोशिप (राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय) आरंभ की हैं। डीएआईसी ने फरवरी 2021 बैच में30 पोस्ट-डॉक्टरल अध्येताओं का चयन किया था जिनमें से 28 राष्ट्रीय और दो अंतर्राष्ट्रीय फैलोशिप वाले हैं।केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री श्री रतनलाल कटारिया ने आज नई दिल्ली में डीएआईसी के पोस्ट-डॉक्टरल फैलोशिप के अनुकूलन कार्यक्रम में अपने संबोधन में नवागत पोस्ट-डॉक्टरल अध्येताओं से सच्चे अर्थों में इस अवसर का लाभ उठाने और सरकार के“सबका साथ सबका विकास” के विजन से जुड़कर देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।श्री कटारिया ने कहा,“इन दो वर्षों के दौरान आपको देश के वर्तमान सामाजिक और आर्थिक विषयों को समझना चाहिए, उन पर शोध करना चाहिए और उनके प्रभावी समाधान के लिए देश को उपाय सुझाने चाहिए।“श्री कटारिया ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान सरकार ने अनुसंधान और शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए हैं जिसके कारण देश के कुछ प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने अपने ज्ञान को दुनिया में स्थापित करना आरंभ किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के विजन के अंतर्गत डीएआईसी जल्दी ही प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में शामिल होगा।सामाजिक और आर्थिक विषयों पर शोध के एक अहम केंद्र के रूप में प्रधानमंत्री ने 7 दिसंबर 2017 को डॉक्टरअंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी) का उद्घाटन किया था। इस केंद्र की परिकल्पना नीतिगत दस्तावेज तैयार करने और परियोजनाएं, अनुसंधान तथा जमीनी कार्य संचालित करने वाले सरकार के केंद्र के रूप में की गई है। इस विजन को पूरा करने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय इस केंद्र को विकसित करने तथा अनुसंधान और मौलिक चिंतन का वातावरण बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसी उद्देश्य से एक पुस्तकालय इस केंद्र में बनाया गया है जहां गहन डिजिटल संग्रह है।

 

Tags: Rattan Lal Kataria , Bharatiya Janata Party , BJP , Dr. Ambedkar International Centre , DAIC , Dr. Ambedkar Doctoral Fellowship , Dr. Ambedkar Post-Doctoral Fellowship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD