Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुश्किल घड़ी में मान सरकार लोगों के साथ खड़ी, कैबिनेट मंत्रियों खुड्डियां और मुंडियां ने दिलाया विश्वास

कैबिनेट मंत्रियों ने पाकिस्तानी ड्रोन हमले से घायल हुए लोगों का हाल जाना

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Hardeep Singh Mundian, Fauja Singh Sarari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 10 May 2025

Last updated on: May 12, 2025, 12:05 IST

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बनी संवेदनशील स्थिति के मौके पर सीमावर्ती जिलों के लोगों के साथ खड़े रहने की पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता के तहत दो कैबिनेट मंत्रियों गुरमीत सिंह खुड्डियां और हरदीप सिंह मुंडियां ने आज जिला फिरोजपुर का दौरा करके सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात का जायजा लिया।

कैबिनेट मंत्रियों द्वारा कल रात पाकिस्तान द्वारा किए ड्रोन हमलों के दौरान गांव खाई फेमे की के घायल हुए लोगों से स्थानीय अस्पताल में पहुंचकर बातचीत की गई और हाल चाल पूछा गया। उन्होंने घायलों और उनके परिवारिक सदस्यों को सरकार और प्रशासन से पूरी सहायता का भरोसा दिया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्रियों ने अस्पताल के डॉक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों और सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत करके स्थिति का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपलब्ध दवाओं, डॉक्टरों और अन्य जरूरी सुविधाओं का अग्रिम प्रबंध और स्टॉक रखने के लिए कहा ताकि किसी भी किस्म की हंगामी स्थिति या इमरजेंसी के दौरान दिक्कत न आए।

कैबिनेट मंत्रियों ने फिरोजपुर वासियों से अपील की कि वे इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले निर्देशों का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें ताकि वे सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि देश और देशवासियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिविल और पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार सलाहकारियां जारी कर रहा है और विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों को सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा जारी ब्लैकआउट का पूरी सख्ती से पालन करना सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना से बचा जा सके।कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि पंजाब राज्य अपने देश और देश की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ऐसी नाजुक स्थिति में जिला वासियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। 

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान खुद भी स्थिति पर पूरी नजर रख रहे हैं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घड़ी में आपसी सहयोग और भाईचारा बना कर रखना बहुत जरूरी होता है।इस मौके पर विधायक रणबीर सिंह भुल्लर, रजनीश दहिया, फौजा सिंह सरारी और नरेश कटारिया, एस. एस. पी. भूपिंदर सिंह सिद्धू, एस.डी.एम. जीरा गुरमीत सिंह समेत सिविल और पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी भी हाजिर थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Hardeep Singh Mundian , Fauja Singh Sarari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD