Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नशे के काले कारोबार से जुड़े व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद

'युद्ध नशों विरुद्ध' मुहिम के तहत कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा संगरूर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

Tarunpreet Singh Sond, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Narinder Kaur Bharaj,Sandeep Rishi, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

संगरूर , 17 Apr 2025

Last updated on: Apr 18, 2025, 17:38 IST

प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'युद्ध नशों  विरुद्ध' मुहिम के अंतर्गत आज ग्रामीण विकास व पंचायत, उद्योग व वाणिज्य, पूंजी निवेश प्रोत्साहन, श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने जिला प्रशासनिक परिसर के मीटिंग हॉल में जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ अहम समीक्षा बैठक की।

लगभग दो घंटे चली इस बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने प्रशासन को स्पष्ट आदेश दिए कि पिछले समय में नशे के धंधे से जुड़े रहे व्यक्तियों के मौजूदा कारोबार की जांच की जाए और यदि वे अब भी किसी भी रूप में नशे के काले कारोबार से जुड़े पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने ड्रग कंट्रोलर को निर्देश दिए कि यदि कोई भी व्यक्ति सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि दवा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है, लेकिन अक्सर देखा गया है कि दवा विक्रेता या तो कैमरे लगाते नहीं हैं या फिर गुमराह करने के लिए गलत जगहों पर कैमरे लगाते हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए विशेष मुहिम चलाई जाए।

इसी दौरान मंत्री सौंद ने कहा कि जिले की पंचायतों को निर्देश दिए जाएं कि पंचायत में प्रस्ताव पारित कर गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और मीटिंग में उपस्थित नगर परिषदों और नगर पंचायतों के प्रधानों को भी निर्देश दिए गए कि शहरी क्षेत्रों में संपूर्ण निगरानी के लिए उचित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाए, ताकि किसी भी शरारती तत्व द्वारा की गई गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में पहली बार ऐसी सरकार बनी है जिसने कभी यह नहीं कहा कि विकास कार्यों या जनकल्याण योजनाओं को लागू करने के लिए फंड की कमी है, बल्कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में हर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने बैठक में उपस्थित विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधियों से फीडबैक भी प्राप्त किया और स्पष्ट रूप से कहा कि खराब तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में सरकार की ओर से किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी, ताकि नशों के विरुद्ध पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे युद्ध को सफलता मिल सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने सरकारी विभागों में नाममात्र की भर्तियां की थीं, लेकिन पंजाब में हमारी सरकार ने पिछले तीन वर्षों में ही 56 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी दी है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

इस अवसर पर विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र संगरूर में नशे की रोकथाम के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियाँ चल रही हैं और इस मुहिम के अंतर्गत नशा पीड़ित व्यक्तियों को नशे की दलदल से निकालने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि की अगुवाई में पिछले महीनों से जिले में प्रशासनिक स्तर पर 'युद्ध नशों  विरुद्ध' मुहिम के तहत की गई कार्रवाई और विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की गई। जिला पुलिस की कार्रवाई के संबंध में एस.पी. नवरीत सिंह विरक ने जानकारी दी।

बैठक के दौरान ए.डी.सी. अमित बैंबी, ए.डी.सी. सुखचैन सिंह पापड़ा, चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, चेयरमैन जसवीर सिंह कुदनी, चेयरमैन गुनींदरजीत सिंह जवंदा, चेयरमैन महिंदर सिंह सिद्धू, चेयरमैन गुरमेल सिंह घराचों, चेयरमैन मुकेश जुनेजा, समस्त उपमंडल मजिस्ट्रेट, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Narinder Kaur Bharaj , Sandeep Rishi , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD