Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुख्यमंत्री ने लिया संकल्प: पंजाब और पंजाबियों की सेवा समर्पण भाव से करते रहेंगे

छाजली में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' लोगों को समर्पित, 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' से विद्यार्थियों का भविष्य होगा उज्ज्वल

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Chaajli, Sangrur, Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, Punjab Sikhya Kranti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

छाजली (संगरूर) , 15 Apr 2025

Last updated on: Apr 16, 2025, 12:08 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य और इच्छाशक्ति पंजाब के सर्वांगीण विकास और पंजाबियों की तरक्की को सुनिश्चित करना है और वे इस उद्देश्य के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से सेवा कर रहे हैं।आज यहां नवनिर्मित ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ को समर्पित करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक नए, बेमिसाल विकास युग का साक्षी बन रहा है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा विकास और प्रगति को गति देने के लिए सख्त प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और अन्य सभी क्षेत्रों में पिछले तीन वर्षों के दौरान व्यापक विकास हुआ है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह सब संभव हो पाया है क्योंकि राज्य सरकार का उद्देश्य पूरी ईमानदारी, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करना है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने कभी भी जनसेवा के ऐसे प्रयासों पर ध्यान नहीं दिया बल्कि शासक बनकर सत्ता का आनंद लिया। 

उन्होंने कहा कि पहले राज्य गलत हाथों में था जिससे पंजाब को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब से उनकी सरकार सत्ता में आई है, तब से जनहित के ऐसे कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने कभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं के बच्चे तो पहाड़ों के कान्वेंट स्कूलों में पढ़ते थे, इसलिए सरकारी स्कूल कभी उनके एजेंडे में नहीं रहे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौर में सरकारी स्कूल केवल मिड-डे मील का माध्यम बनकर रह गए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनके सुनहरे भविष्य के एकमात्र उद्देश्य से राज्य भर में ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि अनुसार शिक्षा दी जा रही है ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर जीवन में ऊंचाइयों को छू सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महापुरुषों के सपनों को साकार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इन स्कूलों का निर्माण करके विद्यार्थियों को जीवन में शीर्ष स्थान पाने के सपनों को उड़ान देने के लिए पंख दे रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब एक बड़ी क्रांति की ओर बढ़ रहा है और अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये स्कूल इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब देश का अग्रणी राज्य बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल खासकर गरीब और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही इन स्कूलों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में शानदार उपलब्धियाँ प्राप्त करेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से विद्यार्थियों की तकदीर बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि राज्य के इतिहास में पहली बार समाज के कमजोर और पिछड़े वर्ग से कोई व्यक्ति वित्त मंत्री बना है। उन्होंने कहा कि पहले यह पद हमेशा किसी अमीर नेता के पास रहता था जिसे आम भाषा में ‘काका जी’ कहा जाता था। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक बदलाव है क्योंकि सत्ता आम आदमी के हाथों में आई है, जो हमारे महान राष्ट्रीय नेताओं का सपना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए नशा, रेत, ट्रांसपोर्ट, केबल और अन्य माफियाओं को संरक्षण दिया था। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को पंजाब और पंजाबियों से कोई हमदर्दी नहीं थी बल्कि उन्होंने राज्य के खजाने को बेरहमी से लूटा है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ऐसे नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी जिन्होंने पंजाब और पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लड़कियों को आगे बढ़ने और शिक्षा के माध्यम से खुद को सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ रही। उन्होंने कहा कि आज लड़कियाँ हर क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ रही हैं, चाहे वे क्षेत्र पहले पुरुषों के अधीन माने जाते रहे हों। उन्होंने कहा कि एक समान समाज की रचना और राज्य के व्यापक हित में महिलाओं का सशक्त होना बहुत आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक दिन के लिए सभी माता-पिता, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों को बधाई दी क्योंकि यह शानदार स्कूल आज जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने इस क्षेत्र से अपने पुराने संबंधों को याद किया जहाँ उन्होंने बचपन बिताया और यहीं से वह पहली बार सांसद चुने गए थे। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में सरकारी स्कूलों का पूर्ण रूप से कायाकल्प हो रहा है क्योंकि पंजाब सरकार उन्हें उचित अवसर प्रदान कर रही है।इससे पहले वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Chaajli , Sangrur , Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , Punjab Sikhya Kranti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD