Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से नशे की समस्या पर अंतिम हमला, जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने नशे के खिलाफ जंग के लिए हजारों युवाओं को दिलाई शपथ

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Manish Sisodia, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Sanjeev Arora, Hardeep Singh Mundian, Himanshu Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 02 Apr 2025

Last updated on: Apr 03, 2025, 11:32 IST

नशों की समस्या पर अंतिम हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को हजारों युवाओं को शपथ दिलाने के बाद इस खतरे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाई। नशे की समस्या के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से मार्च पास्ट के लिए आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “यह नशे के खिलाफ निर्णायक जंग है और हम पूरे राज्य से इस अभिशाप को खत्म करने का संकल्प लेते हैं।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत हो चुका और अब राज्य सरकार चुपचाप नहीं बैठेगी और नशा पीड़ितों की लाशों और चिताओं पर तस्करों को फलते-फूलते नहीं देखेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही नशों की सप्लाई लाइन तोड़ दी है और इस घृणित अपराध में शामिल बड़े मगरमच्छों को सलाखों के पीछे धकेल दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों द्वारा गैर-कानूनी तरीकों से बनाई गई संपत्ति को प्रांत सरकार ने पहली बार ढहाया या जब्त किया है ताकि यह दूसरों को इस काम में आने से रोके।मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की खराब कार्यप्रणाली के कारण राज्य में नशे की समस्या बहुत गंभीर हो गई है और यह अब हमारी नसों में घुस चुकी है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से प्रेरणा मिली है, जिन्होंने दिल्ली में कई बुराइयों को खत्म करने के साथ-साथ कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के निरंतर नेतृत्व में पंजाब जल्द ही नशों के खतरे से मुक्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदला जाएगा क्योंकि यह सिर्फ पुलिस की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि अब लोग इस अभियान के लिए आगे आ रहे हैं और कई गांवों की पंचायतें नशों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस जंग में लोगों का सहयोग लेने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 97791-00200 जारी किया है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियां चला रहे नशा तस्करों के बारे में कोई भी जानकारी इस व्हाट्सएप नंबर पर देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशों के खिलाफ इस जंग में लोगों का पूरा समर्थन और सहयोग बहुत जरूरी है, जिसके कारण लोगों को इस कदम का बड़े पैमाने पर समर्थन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस ने अनगिनत बलिदान देकर देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने मुख्य कर्तव्य को निभाने के अलावा पंजाब पुलिस ने हमेशा देश और लोगों के हितों की रक्षा की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब पंजाब पुलिस राज्य से नशे के खतरे को खत्म करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय की जरूरत है कि आम आदमी नशों के खिलाफ जंग में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब हर कोई नशे की बुराई के खिलाफ आगे आए और पैसा कमाने के लिए राज्य की पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे मुट्ठी भर तस्करों का नामो-निशान मिटा दे। भगवंत सिंह मान ने हर पंजाब वासी से नशों के खिलाफ जंग में सिपाही बनने की अपील की ताकि पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाया जा सके।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Manish Sisodia , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Sanjeev Arora , Hardeep Singh Mundian , Himanshu Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD