Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

गुरबिंदर सिंह पाबला ने नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की उपस्थिति में संभाला पदभार

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurvinder Singh Pabla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 20, 2025, 11:22 IST

पंजाब सरकार की ओर से नियुक्त स्थानीय नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरबिंदर सिंह पाबला ने आज यहां स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की उपस्थिति में अपना पदभार संभालते हुए कहा कि ट्रस्ट के प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक ब्रम शंकर जिंपा, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक करमवीर सिंह घुम्मण और अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में पदभार संभालने के बाद बातचीत करते हुए चेयरमैन गुरबिंदर सिंह पाबला ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार के उद्देश्यों के अनुसार लोगों के काम सुगमता और समयबद्ध तरीके से किए जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि नगर सुधार ट्रस्ट से संबंधित क्षेत्रों के रखरखाव और अन्य प्रक्रियाओं को लोगों के सहयोग से सुचारू रूप से लागू करते हुए निवासियों को समय-समय पर आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।चेयरमैन गुरबिंदर सिंह पाबला को पदभार संभालने पर बधाई देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के हर क्षेत्र में चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए पिछले तीन वर्षों से लगातार प्रयास जारी हैं और इन प्रयासों के परिणामस्वरूप अभूतपूर्व विकास कार्य किए जा चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सीवरेज और जल आपूर्ति की व्यवस्था को और सुचारू करते हुए मौजूदा 2142 एमएलडी में 492.15 एमएलडी की वृद्धि करते हुए कुल क्षमता 2634.15 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि सीवरेज की सफाई के लिए 39.55 करोड़ रुपए की लागत से 730 मशीनें खरीदी जा रही हैं। डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि राज्य में करीब 650 करोड़ रुपए की लागत से 607 एमएलडी क्षमता वाले 52 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माणाधीन हैं, जो अगले डेढ़ साल में पूरे हो जाएंगे।

राज्य में स्वच्छ भारत मिशन के बारे में डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्र के लिए ठोस कचरा प्रबंधन के लिए मशीनों और अन्य प्रोसेसिंग सुविधाओं के लिए शहरी स्थानीय इकाइयों को 413.66 करोड़ रुपए के फंड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा होशियारपुर के फायर ब्रिगेड स्टेशन को जल्द ही शहर से बाहर खुले स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अंतिम रूप दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि होशियारपुर नगर निगम के लिए भी जल्द ही नए प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं ताकि शहरवासियों को और सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इस मौके पर अन्य के अलावा बैकफिंको के चेयरमैन संदीप सैनी, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, वाइस चेयरमैन हरमिंदर सिंह बख्शी, गौ सेवा आयोग के सदस्य जसपाल सिंह चेची के अलावा विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां मौजूद थीं।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurvinder Singh Pabla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD