Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

डॉ. रवजोत सिंह की ओर से फायर स्टेशन के नए स्थान का दौरा

कैबिनेट मंत्री की ओर से नगर निगम को 2.50 करोड़ रुपए की राशि जारी

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 Mar 2025

Last updated on: Mar 19, 2025, 19:12 IST

स्थानीय शहर में कोऑपरेटिव बैंक के पास स्थित बाजार में फायर ब्रिगेड स्टेशन के लिए प्रस्तावित नए स्थान का आज दौरा करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि फायर ब्रिगेड स्टेशन को शहर के बाहर गौशाला के पास खुले स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है।  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और अन्य अधिकारियों के साथ भंगी चोअ के पास फायर ब्रिगेड स्टेशन के नए स्थान पर पहुंचकर स्टेशन के निर्माण संबंधी जानकारी लेते हुए, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र अमल में लाया जाए ताकि नए स्थान पर फायर ब्रिगेड स्टेशन को स्थानांतरित किया जा सके। 

उन्होंने बताया कि नए स्थान पर फायर ब्रिगेड स्टेशन के निर्माण आदि के लिए पंजाब सरकार द्वारा नगर निगम को 2.50 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं।  स्थानीय निकाय मंत्री ने नए फायर ब्रिगेड स्टेशन के प्रस्ताव हुए कहा कि आधुनिक समय की जरूरतों के अनुसार निर्माण कराने के साथ-साथ स्टेशन पर हर प्रकार के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा सकें। 

उन्होंने कहा कि शहर के भीतर बाजार में स्थित पुराने स्टेशन से आपातकालीन समय में गाड़ियों को बाहर निकालने में आने वाली समस्या को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा नए स्थान पर फायर स्टेशन के निर्माण को मंजूरी देते हुए आवश्यक फंड जारी किए जा चुके हैं। अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि नए स्थान पर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है और आने वाले कुछ दिनों में इसे पूरा करके निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि 2 कनाल से अधिक स्थान पर बनने वाले फायर ब्रिगेड स्टेशन में आपातकालीन स्थिति में काबू पाने के लिए गाड़ियों आदि के पुख्ता प्रबंध होंगे।  

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन गुरबिंदर सिंह पाबला, पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के वाइस चेयरमैन हरमिंदर सिंह बख्शी, नगर निगम कमिश्नर डॉ. अमनदीप कौर आदि भी मौजूद थे।  

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD