Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट ने 21 मार्च से बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दी

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Cabinet Decision Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Mar 2025

Last updated on: Mar 13, 2025, 17:27 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने 16वीं पंजाब विधानसभा का आठवां सत्र (बजट सत्र) 21 से 28 मार्च तक बुलाने की सहमति दे दी।  इस संबंध में फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में यहां उनके आधिकारिक आवास पर हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, जो भारतीय संविधान की धारा 174(1) के तहत विधानसभा सत्र बुलाने के लिए अधिकृत हैं, को सत्र बुलाने की सिफारिश करने की सहमति दी। सत्र के दौरान 25 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसके बाद अभिभाषण पर चर्चा होगी। 

वित्त मंत्री 26 मार्च को वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करेंगे, जिसके बाद बजट पर चर्चा की जाएगी।  

कॉलेज छात्रों के लिए 'इंग्लिश फॉर वर्क' कोर्स लागू करने की मंजूरी

कैबिनेट ने छात्रों के अंग्रेज़ी संचार कौशल में सुधार कर उन्हें भविष्य में रोजगार के अधिक सक्षम बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा ब्रिटिश काउंसिल एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ किए गए समझौते (एम.ओ.यू.) को पंजाब ट्रांसपेरेंसी इन पब्लिक प्रोक्योरमेंट एक्ट, 2019 की धारा 63(1) से छूट देने की मंजूरी दी। इस एम.ओ.यू. के नियम और शर्तों के तहत अगले दो वित्तीय वर्षों 2025-26 और 2026-27 के लिए 'इंग्लिश फॉर वर्क' कोर्स जारी रखने के लिए इस छूट को विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा।  

इस पहल से हर वर्ष राज्य के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में लगभग पांच हजार छात्रों को लाभ हो रहा है। यह छूट इस योजना को बिना किसी अड़चन के सुचारू रूप से चलाने और छात्रों तक लाभ पहुंचाने को सुनिश्चित करेगी।  

छात्रों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए राज्यभर में खुलेंगे 40 कौशल शिक्षा स्कूल

छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए कैबिनेट ने राज्यभर में 40 कौशल शिक्षा स्कूल (स्कूल ऑफ़ अप्लाइड लर्निंग) शुरू करने की मंजूरी दी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के और अवसर खुलेंगे। इस फैसले के अनुसार राज्य में लगभग 32 करोड़ रुपए की लागत से 40 स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा, डिजिटल डिज़ाइन और विकास, ब्यूटी और वेलनेस, तथा स्वास्थ्य देखभाल विज्ञान और सेवाओं के क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।  

इसके अलावा कार्यात्मक अंग्रेज़ी, करियर फाउंडेशन (प्रोफेशनलिज्म, सी.वी. निर्माण, सॉफ्ट स्किल्स और प्रोफेशनल विकास) और दैनिक जीवन में तकनीक (ई-मेल लिखना, कार्य योजना बनाना और डिजिटल टूल्स का उपयोग) से जुड़े कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।  

रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की वार्षिक प्रबंधकीय रिपोर्टों को दी मंजूरी

मंत्रिमंडल ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की वर्ष 2022-23 और 2023-24 की वार्षिक प्रबंधकीय रिपोर्टों को मंजूरी प्रदान की।  

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Cabinet Decision Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD