Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भगवंत सिंह मान ने हुसैनीवाला बॉर्डर को अत्याधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा

हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह में की शिरकत

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Hussainiwala Border, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हुसैनीवाला बॉर्डर (फिरोजपुर) , 05 Dec 2024

Last updated on: Dec 05, 2024, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज हुसैनीवाला बॉर्डर को अत्याधुनिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की।हुसैनीवाला बॉर्डर पर रिट्रीट समारोह में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब वे इस समारोह को देखकर अत्यंत खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बीएसएफ अधिकारियों से इस ऐतिहासिक स्थल को नया रूप देने के लिए विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार इस पवित्र स्थल के व्यापक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थल को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि पंजाब में तीन स्थानों – वाघा, हुसैनीवाला और सुलेमानकी सीमा पर रिट्रीट समारोह आयोजित किए जाते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वाघा पर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन इसकी तुलना में हुसैनीवाला और सुलेमानकी पर पर्यटकों की संख्या कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्थान में पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए  इस स्थान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यह स्थल शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु और शहीद सुखदेव से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर एक संग्रहालय भी है, जहां वह पिस्तौल प्रदर्शित की गई है जिसका उपयोग महान शहीद ने सांडर्स को मारने के लिए किया था।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस स्थल की हर कण में देशभक्ति समाई हुई है, और इस पवित्र धरती से अधिक से अधिक पर्यटकों को जोड़ा जा सकता है।मुख्यमंत्री ने भारतीय सशस्त्र बलों की भी सराहना की, जो देश के विभिन्न हिस्सों में खराब मौसम के बावजूद अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों की विरासत को संरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से मोहाली हवाई अड्डे का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा गया है। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने बताया कि बुधवार को मोहाली में निशान-ए-इंकलाब प्लाजा पर शहीद भगत सिंह की 30 फीट ऊंची प्रतिमा जनता को समर्पित की गई है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Hussainiwala Border , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD