Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पशुपालन विभाग ने एक दिवसीय तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया

कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अधिकारियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Oct 2024

Last updated on: Oct 26, 2024, 00:00 IST

पंजाब के पशुपालन विभाग ने अपने अधिकारियों की कार्यकुशलता को और बढ़ाने के उद्देश्य से मगसीपा में एक दिवसीय तनाव प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सफल और खुशहाल जीवन जीने के लिए काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी मानसिक सेहत को बेहतर बनाने के लिए अपने शौक, परिवार और आराम के लिए समय निकालने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और संपूर्ण जीवन जीने के लिए तनाव प्रबंधन बहुत जरूरी है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रभावी ढंग से समय प्रबंधन करके तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है, इसलिए उचित समय-सीमा निर्धारित कर कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद सुनिश्चित कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

स.खुड्डियां ने कहा कि यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी को काम से संबंधित कोई समस्या आ रही है, तो वे मदद और सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों से राज्य के पशुपालकों तक विभाग की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुँचाने की अपील की ताकि उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत किया जा सके। 

पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने तनाव प्रबंधन में परिवार, समय, काम, सरल जीवन और सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने तनाव प्रबंधन के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने तनाव प्रबंधन में परिवार, समाज, समय और व्यक्तिगत विचारों के महत्व पर जोर दिया। 

उन्होंने अधिकारियों को उनके पेशेवर और निजी जीवन में उत्पन्न होने वाले तनाव का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. जी.एस. बेदी ने धन्यवाद देते हुए कहा कि पशुपालन मंत्री और प्रमुख सचिव के नेतृत्व में पशुपालन विभाग राज्य के पशुपालकों की भलाई के लिए समर्पित है। 

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने मगसीपा के कोर्स डायरेक्टर गगनदीप शर्मा और कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रभजोत सिंह के प्रयासों की भी सराहना की।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD