Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

देश में कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेलने की च्च्लहरज्ज् - जेतली

कैप्टन की हालत बंक मारने वाले फिस्ड्डी छात्र जैसी - मजीठिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

अमृतसर , 12 Apr 2014

Last updated on: Apr 12, 2014, 00:00 IST

देश में इस वक्त मोदी की लहर के साथ-साथ एक और लहर चल रही है वो है कांग्रेस को तीसरे नंबर पर धकेलने की लहर। पूरे देश में चल रही यह लहर अमृतसर में भी चलनी शुरू हो गयी है। आने वाले दिनों में यह दोनों ही लहरें और तेज होती जाएंगी। जेतली शनिवार को गांव वल्ला में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। खचाखच भरी इस जनसभा में जेतली ने कहा कि दस साल की केंद्र की कांग्रेस सरकार ने देश की जो हालत की है उससे पूरा देश दुखी है। जम्मू कश्मीर से लेकर तमिलनाडू तक, गुजरात से लेकर मिजोरम मणिपुर तक, चहुं और कांग्रेस के कारनामों से दुखी जनता चुनावों में कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार बैठी है। देश में अब तक हुए मतदान में भारी वोटिंग कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेलने वाली लहर का ही परिणाम है। पंजाब के चुनाव आते-आते पंजाब व अमृतसर की जनता इस लहर को पूरी गति प्रदान कर देगी। जेतली से पहले कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने जनसभा को संबोधित किया और अपने चिर-परिचित अंदाज में कैप्टन पर उसी की भाषा में हमले किए। मजीठिया ने कहा कि कैप्टन की हालत एक फिस्सडी विद्यार्थी जैसी है जो पूरा साल स्कूल जाने के नाम पर बंक मारता है और घरवालों को पता साल बाद लगता है, उसी तरह कैप्टन साहिब दो साल में सिर्फ तीन बार विधानसभा गए, एक बार शपथ उठाने के लिए, दूसरी बार राज्यपाल के अभिभाषण पर, तीसरी बार शायद गल्ती से चले गए। ऐसे फिसड्डी विधायक को अमृतसर की जनता कैसे संसद जैसी महत्वपूर्ण जगह भेज सकती है। मजीठिया ने यह भी कहा कि कैप्टन चुनाव चाहे लडऩे लग गए लेकिन देर से उठने व लोगों से कम मिलने की उनकी आदत वैसी की वैसी ही है।   

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD