Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

अरुण जेटली ने मोदी से कहा, मुझे कैबिनेट में शामिल न करें

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 May 2019

Last updated on: May 29, 2019, 00:00 IST

पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को अपने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल न करने का आग्रह किया है।प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, "पिछले 18 महीनों से, मुझे कुछ गंभीर बीमारियां रही हैं। डॉक्टरों की मदद से मैं ज्यादातर बीमारियों से ठीक हो गया।"भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि मोदी के केदारनाथ जाने से पहले ही वह मोदी से यह आग्रह कर चुके हैं।उन्होंने कहा, "मैं यह निवेदन करने के लिए आपको औपचारिक रूप से पत्र लिख रहा हूं कि मुझे खुद को, अपने इलाज और अपने स्वास्थ्य को उचित समय देना चाहिए और इसलिए फिलहाल नई सरकार में मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए।"जेटली ने कहा है कि यद्यपि लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान वह उन्हें दी गईं जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्षम थे लेकिन "मैं भविष्य में कुछ समय तक किसी भी जिम्मेदारी से दूर रहना चाहता हूं। इससे मैं अपने इलाज और स्वास्थ्य पर ध्यान दे पाऊंगा।" उन्होंने कहा, "सरकार या पार्टी द्वारा दी गई किसी भी जिम्मेदारी को अनौपचारिक रूप से निपटाने के लिए मेरे पास पर्याप्त समय होगा।"

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD