Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डिफेंस डील पुशर चाहता है प्रधानमंत्री बनना : अरुण जेटली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2019

Last updated on: May 04, 2019, 00:00 IST

राहुल गांधी पर रक्षा ऑफसेट कांट्रेक्ट मामले में उनके पूर्व व्यापार सहयोगी को लेकर निशाना साधते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एक ऐसे व्यक्ति हैं 'जो 'डिफेंस डील पुशर' बनने के इच्छुक थे और आज भारत केप्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखते हैं।'जेटली ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "राहुल गांधी ने ट्रांजेक्शन को कैग और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सही ठहराए जाने पर आरोप लगाए। एक कंपनी द्वारा ऑफसेट कांट्रेक्ट पाने पर, उन्होंने उस व्यक्ति पर हमला किया जो किसी भी तरह से उस कंपनी से जुड़ा हुआ नहीं था। और आप यहां एक अन्य रक्षा सौदे में ऑफसेट अनुबंध पाने वाली कंपनी से सीधे जुड़े हुए हैं।"उन्होंने कहा, "अब आप खुद को कैसे जज करना चाहेंगे जबकि आप दूसरों को बिना किसी सबूत के जज कर रहे थे।"जेटली ने कहा कि राहुल के पूर्व व्यापारिक सहयोगी उलरिक मेकनाइट को उसकी ब्रिटेन स्थित कंपनी बैकॉप्स लिमिटेड के लिए 2011 में संप्रग के कार्यकाल में फ्रांस की डिफेंस सप्लायर से स्कॉर्पीन सबमैरीन का ऑफसेट रक्षा सौदा प्राप्त होता है।उन्होंने कहा कि बैकॉप्स में वर्ष 2003 से 2009 के दौरान राहुल की 65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बाद में कंपनी ने अपना संचालन बंद कर दिया।उन्होंने कहा, "मेकनाइट के ऑफसेट कांट्रेक्ट पाने के बाद उसने स्कार्पीन सबमेरीन मिसाइलों के क्रिटिकल भागों की आपूर्ति के लिए विशाखापत्तनम स्थित कंपनी के साथ कांट्रेक्ट पर हस्ताक्षर किए थे।"जेटली ने दावा करते हुए कहा, "यूरिक मेकनाइट एक अमेरिकी नागरिक है, लेकिन वह राहुल के सोशल गैंग के सदस्य भी हैं।"उन्होंने कहा, "यह उस व्यक्ति की कहानी है जो डिफेंस डील पुशर बनने का इच्छुक था और आज देश का प्रधानंत्री बनना चाहता है।"राहुल ने एक प्रेस वार्ता में इन आरोपों और भाजपा नेता के हमलों का जवाब देते हुए कहा, "कृपया आप जो भी जांच कराना चाहते हैं या कार्रवाई करना चाहते हैं, कर लें। मुझे कुछ समस्या नहीं है, क्योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। लेकिन कृपया राफेल की जांच भी कराइए, तथ्यों को छुपाइए नहीं।"

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD