Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अरुण जेटली ने ममता, मायावती पर निशाना साधा

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2019

Last updated on: May 13, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नेता मायावती द्वारा निजी हमले करना दिखाता है कि वह किसी भी सार्वजनिक पद को संभालने के योग्य नहीं है।जेटली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है।मंत्री ने ट्वीट कर कहा, "ममता दीदी-बंगाल में लोकतंत्र की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। विपक्षी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है, प्रत्याशियों पर हमले किए जा रहे हैं। मतदाता केंद्रों पर कब्जा किया जा रहा है और विपक्षी नेताओं को रैली करने की इजाजत नहीं दी जा रही।"एक सामाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में, मायावती ने प्रधानमंत्री पर निजी हमले किए और कहा कि उनसे दूसरों की बहनों और पत्नियों का सम्मान करने की उम्मीद नहीं की जा सकती, जब उन्होंने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए अपनी पत्नी को ही छोड़ दिया।जेटली ने ट्वीट कर कहा, "बहन मायावती-वह प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी गवर्नेस, नैतिकता, विचारधारा अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। उनका प्रधानमंत्री पर निजी हमला दिखाता है कि वह सार्वजनिक जीवन के लिए अयोग्य है।"भाजपा ने भी बनर्जी पर अमित शाह के हेलीकॉप्टर को बंगाल में नहीं उतरने देने ओर जाधवपुर में रैली नहीं करने देने को लेकर निशाना साधा।भाजपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बनर्जी लोकतंत्र की हत्या कर रही है और लोग उन्हें बेलेट के जरिए माकूल जवाब देंगे।जावड़ेकर ने कहा, "अमित शाह को जाधवपुर में रैली करनी थी। इस संबंध में इजाजत चार-पांच दिन पहले ले ली गई थी। प्रशासन ने बिना कोई कारण बताए रविवार रात 8.30 बजे इजाजत नामंजूर कर दी, उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के हेलीकॉप्टर को भी यहां उतरने से इजाजत देने से मना कर दिया।"उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेने का आग्रह किया।जावड़ेकर ने कहा कि बनर्जी इतनी व्याकुल हो गई हैं कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्यों के तौर पर देखती हैं।

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD