केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने" /> हेलीकॉप्टर घोटाले पर राहुल चुप क्यों : अरुण जेटली
Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हेलीकॉप्टर घोटाले पर राहुल चुप क्यों : अरुण जेटली

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Apr 2019

Last updated on: Apr 05, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 3,600 करोड़ रुपये के अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आरोप-पत्र पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की चुप्पी पर शुक्रवार को सवाल उठाए। आरोप-पत्र में कहा गया है कि उस समय की सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़े महत्वपूर्ण नेताओं और अन्य को रिश्वत दी गई थी।जेटली ले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "राहुल गांधी कई सारे विषयों पर बात करते हैं, उन विषयों पर भी जिनके बारे में वह कुछ नहीं जानते, लेकिन जिस बारे में वह जानते हैं, उसपर चुप्पी साधे हुए हैं।"जेटली ने कहा, "यदि दस्तावेजों के आधार पर किसी पर आरोप है तो उसपर कुछ जवाब आना चाहिए। यदि इस तरह के गंभीर आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया जाता है, तो देश को यह मान लेने का अधिकार है कि इसका कोई जवाब नहीं है।" उन्होंने राहुल से जवाब मांगा कि ईडी के दस्तावेजों में वर्णित 'आरजी', 'एपी' और 'एफएएम' कौन हैं।जेटली ने कहा, "किसी आरोपी को चुप रहने का अधिकार है, लेकिन किसी प्रधानमंत्री पद के दावेदार को नहीं। यह सार्वजनिक है।"विपक्षी नेता पर सच दबाने का आरोप लगाते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि मुद्दे को दबाया-छिपाया नहीं जा सकता, क्योंकि सबूत व्यापक है और संदेह की सूई स्पष्ट है।उन्होंने कहा, "आप सच को जितना दबाएंगे, वह उतना ही फैलता है।"

 


 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD