Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

न्यायपालिका के साथ खड़ा होने का समय : अरुण जेटली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Apr 2019

Last updated on: Apr 22, 2019, 00:00 IST

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को 'संस्थागत अस्थिरता लाने वालों' पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका पूरी तरह से असत्यापित आरोपों को समर्थन देना भारत के मुख्य न्यायाधीश की संस्था को अस्थिर कर रहा है।उन्होंने कहा कि कहा कि झूठ बोलकर संस्थान को बदनाम करने वालों के खिलाफ अगर अनुकरणीय तरीके से कार्रवाई नहीं की जाती है फिर इस तरह की प्रवृत्ति में सिर्फ तेजी आएगी।भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एक ब्लॉग पोस्ट में जेटली ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की एक पूर्व जूनियर महिला कर्मचारी द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने को अनुचित तव्वजो दिया गया। वित्त मंत्री ने कहा, "ऐसी शिकायतें जब किसी भी प्रशासनिक कामकाज के सामान्य रूप से की जाती हैं तो उन्हें उपयुक्त समिति के पास भेजा जाता है। हालांकि, जब शिकायतकर्ता अपने आरोपों को सनसनीखेज बनाने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के अन्य और मीडिया को अपने ज्ञापन की प्रतियां वितरित करती है। तो इसे सामान्य तौर पर यही खत्म कर देना चाहिए। जेटली ने कहा कि जब चार डिजिटल मीडिया संस्थान 'संस्थागत अवरोध' के अनोखे ट्रैक रिकॉर्ड के साथ एक ही तरह के प्रश्न भारत के प्रधान न्यायाधीश को भेजते हैं तो निश्चित रूप से हम जो देख रहे हैं, समझ रहे हैं, मामला उससे कहीं ज्यादा है। अपने ब्लॉग 'इट्स टाइम टू स्टैंड अप विद द ज्यूडिशियरी' में जेटली ने कहा कि भारत ने हमेशा अपनी स्वतंत्र न्यायपालिका पर गर्व किया है।प्रधान न्यायाधीश ने अपने खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को शनिवार को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि यह न्यायपालिका की स्वतंत्रता को अस्थिर करने के लिए एक 'बड़ी साजिश' है, जिसके बारे में उन्होंने कहा, "यह बहुत गंभीर खतरे में है।"

सर्वोच्च न्यायालय की एक पूर्व कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोप के बाद मीडिया के एक वर्ग द्वारा इसकी रिपोर्ड किए जाने के बाद न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना सहित प्रधान न्यायाधीश की अगुवाई वाली एक पीठ ने शनिवार को विशेष सुनवाई की थी। 

जेटली ने कहा कि वर्तमान प्रधान न्यायाधीश का व्यक्तिगत शालीनता, मूल्यों, नैतिकता और अखंडता के मामले में बहुत सम्मान है। उन्होंने कहा, "यहां तक कि जब आलोचक उनके न्यायिक दृष्टिकोण से असहमत होते हैं, तब भी उनकी मूल्य प्रणाली पर सवाल नहीं उठाया गया है। एक असंतुष्ट व्यक्ति के पूरी तरह से अपुष्ट आरोपों का समर्थन करना प्रधान न्यायाधीश की संस्था को अस्थिर करने की प्रक्रिया की सहायता करना है।"जेटली ने कहा कि प्रतिष्ठा किसी व्यक्ति के सम्मान के साथ जीने के मौलिक अधिकार का एक अभिन्न अंग है। एक अभित्रस्त न्यायाधीश एक संभावित दृष्टिकोण के परिणामों से डर सकता है। "इसलिए, यह आवश्यक है कि सभी अच्छे लोग न्यायिक संस्था के साथ तब खड़े हों, जब अवरोधक इस पर हमला करने के लिए तैयार हो जाए। "उन्होंने कहा कि चूंकि आरोपों से संबंधित मामला अदालत की पीठ के समक्ष न्यायिक पक्ष में लंबित है, इसलिए इसे अदालत की बुद्धिमत्ता पर छोड़ देना चाहिए कि वे इससे कैसे निपटना चाहते हैं।इनमें से कई अवरोधक वाम या अति वाम विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके पास कोई चुनावी आधार या लोकप्रिय समर्थन नहीं है। फिर भी, मीडिया और शिक्षा में अब भी उनकी अनुचित रूप से उपस्थिति है। जब मुख्यधारा की मीडिया से बाहर हो गए तो उन्होंने डिजिटल और सोशल मीडिया की शरण ले ली है। वे पुराने मार्क्‍सवादी दर्शन में 'सिस्टम को अंदर से खत्म करने' पर विश्वास करते रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि एक स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए स्वतंत्र न्यायपालिका और स्वतंत्र मीडिया दोनों आवश्यक हैं और कोई एक दूसरे को नष्ट करने का काम स्वयं अपने हाथ में नहीं ले सकता। 

 

Tags: Arun Jaitley

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD