Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ

बिजली मंत्री ई.टी.ओ व राजस्व मंत्री जिंपा ने एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के स्र्पोट्स-कम-कल्चरल मीट में की शिरकत

 Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Bram Shanker Jimpa
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Dec 2023

Last updated on: Dec 03, 2023, 00:00 IST

शिक्षा के साथ-साथ खेल विद्यार्थी का मानसिक व शारीरिक विकास करते है,  जिसमें अध्यापक की अहम भूमिका होती है। यह विचार बिजली व ऊर्जा मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने राजस्व व जल सप्लाई  मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा के साथ एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के स्र्पोट्स-कम-कल्चरल मीट का उद्घाटन करने के दौरान रखे। उन्होंने कहा कि एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल जैसी संस्था बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी पाठ पढ़ा रही है, जो कि आज के समय की मुख्य जरुरत है। 

सबसे पहले कैबिनेट मंत्री ई.टी.ओ व कैबिनेट मंत्री जिंपा ने स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ गुब्बारे छोड़ कर व दीप प्रज्ज्वलित कर इस आयोजन की विधिवत शुरुआत की। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन, सचिव मानिक जैन व कैशियर साहिल जैन भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा के साथ-साथ खेल को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है और इस दिशा में प्रदेश में सरकार ने क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। 

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें ही समाज का नेतृत्व करना है, इस लिए वे सख्त मेहनत करें। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत के निश्चित ही अच्छे परिणाम निकलते हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के साथ-साथ मां-बाप की जिम्मेदारी भी है कि वे बच्चों के विकास में दिलचस्पी लें।  कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ जैसे आयोजनों की शुरुआत कर प्रदेश को खेल के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्रदान किया है। 

समारोह के दौरान उन्होंने प्रबंधकों, बच्चों व उनके अभिभावकों को इस आयोजन की बधाई दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी देश में जब तक वंचित लोगों तक शिक्षा नहीं पहुंच जाती तब तक वह देश तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि आज समाज में गुणवत्तापूर्व शिक्षा की जरु रत हैं, क्योंकि जब तक इस तरह की शिक्षा नहीं मिलती तब तक समाज तरक्की नहीं कर सकता और इस दिशा में पंजाब सरकार बहुत ही गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समाज में सही दिशा दिखाने में अध्यापकों की बहुत अहम भूमिका होती है।

इस दौरान स्कूल के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्री आत्मानंद जैन सभा के सरपरस्त अजित जैन, प्रधान राकेश जैन बिल्लू, उपाध्यक्ष बॉबी जैन, सचिव आदित्य जैन, कैशियर हरीश जैन, डीन सुनीता दुग्गल, प्रिंसीपल मनु वालिया, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद के अलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Bram Shanker Jimpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD