Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब ने पहली बार शहीद करतार सिंह सराभा के साथ फांसी चढऩे वाले छह अन्य शहीदों को याद किया : भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को पंजाब विरोधी ताकतों की सहायता प्राप्त नशा-आतंकवाद को मुँह तोड़ जवाब देने के लिए संकल्प लेने का न्योता

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Nov 2023

Last updated on: Nov 16, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य को नशों की बीमारी से मुकम्मल तौर पर मुक्त करने के लिए समूह पंजाबियों को पंजाब विरोधी ताकतों की सहायता प्राप्त नशा-आतंकवाद को मुँह तोड़ जवाब देने का संकल्प लेने का न्योता दिया।शहीद करतार सिंह सराभा के शहादत दिवस के मौके पर उनकी याद में आज पंजाब पुलिस द्वारा करवाई गई विशाल नशा विरोधी साइकिल रैली को झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले अपने संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पर शुरू से ही लुटेरे हमला करते रहे हैं, परन्तु पंजाबियों ने हमेशा ही इन हमलों का बहादुरी से मुकाबला किया है।

उन्होंने कहा कि पंजाबियों को अब नशा-आतंकवाद के खि़लाफ़ जंग लडऩी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे फैलाने के लिए पंजाब विरोधी ताकतें फंड दे रही हैं, जो राज्य को पटरी से उतारना चाहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब नशों से मुक्त होगा जिसके लिए हरेक पंजाबी को प्रण लेना चाहिए।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की दुश्मन ताकतें नशेडिय़ों के तौर पर पंजाबियों को झूठा प्रचार करने के लिए तत्पर हैं, जिससे देश के सामने राज्य की गलत तस्वीर पेश की जा सके। उन्होंने कहा कि सदियों से पंजाब देश की खडग़भुजा रहा है और इसको देश का अन्न देने वाला राज्य कहा जाता है, परन्तु पंजाबियों के इस महान योगदान को दरकिनार करके कुछ राजनीतिक पार्टियाँ सच्चे सपूतों को नशेड़ी आरोप लगा कर घटिया प्रोपगंडा कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब पंजाब ने नशों के खि़लाफ़ आर-पार की लड़ाई शुरु कर दी है, जिसकी शुरुआत पवित्र शहर अमृतसर में श्री हरिमन्दर साहिब से अरदास करके की गई थी।  

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें पंजाब के शहीदों की गिनती करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि पंजाब के हरेक गाँव की मिट्टी पर इन नायकों के निशान हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती का जर्ऱा-जर्ऱा महान गुरू साहिबान, संतों- महापुरुषों, पीरों-पैगंबरों और शहीदों की चरण-छू प्राप्त है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों को सख़्त मेहनत करने के जज़्बे का सौभाग्य हासिल है, जिस करके वह हरेक जगह अपना महत्व कायम कर लेते हैं।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने पर बड़ा ज़ोर दिया है, जिससे नौजवानों की असीम ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को खेल की तैयारी के लिए आगामी फंड दिए गए हैं, जिससे वह खेल मुकाबलों में उपलब्धियाँ हासिल कर सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी का नतीजा है कि पंजाबियों ने हाल ही में समाप्त हुई एशियन खेलों में 19 पदक जीते हैं, जोकि एशियाड की शुरुआत से अब तक जीते गए सबसे अधिक पदक हैं।    

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भली-भांति जानते हैं कि ‘खाली मन शैतान का घर होता है’, इसलिए नौजवानों को नौकरियाँ देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है, जिससे वह काम में लगे रहें। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में हरेक साल 2100 पदों पर रेगुलर भर्ती के लिए विज्ञापन दिए जा रहे हैं, जिससे नौजवानों को सख़्त मेहनत करने और पुलिस अफ़सर बनने के लिए तैयारी करने की प्रेरणा मिलती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के खि़लाफ़ बड़ी कार्यवाही शुरू की है और समग्लरों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।    

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि इस विशाल साइकिल रैली में हर वर्ग के लोग हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास पंजाब से सामाजिक बुराईयों का सफाया करके राज्य को अग्रणी बनाने के लिए लोगों की वचनबद्धता को दिखाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह शुरुआत आने वाले समय में ‘रंगला पंजाब’ सृजन करने की ओर एक बड़ा कदम है।  

इस ऐतिहासिक दिवस पर शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पवित्र दिवस पर देश की एकता, अखंडता और आपसी-भाईचारे को और मज़बूत करने का प्रण लेने से इस महान शहीद को सही मायनों में सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस के मौके पर हर साल 16 नवंबर को गज़टिड छुट्टी घोषित की जा चुकी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे शहीद की गौरवमई विरासत का प्रसार किया जा सकेगा, जिससे हमारी आने वाली पीढिय़ाँ उनके जीवन से प्रेरित हों।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान शहीद ने छोटी उम्र में ही अपने वतन को ब्रिटिश साम्राज्यवाद के चंगुल से आज़ाद करवाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उन्होंने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा की शहादत ने शहीद भगत सिंह जैसे कई और नौजवानों को आज़ादी के आंदोलन में हिस्सा लेने और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर करने के लिए प्रेरित किया।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि देश निवासी इस शहीद के उस महान बलिदान के सदा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार पंजाब सरकार ने शहीद करतार सिंह सराभा के साथ फांसी चढऩे वाले उनके छह अन्य साथियों शहीद विष्णु गणेश पिंगले ( पुणे, महाराष्ट्र), शहीद जगत सिंह ( तरन तारन), शहीद हरनाम सिंह सियालकोटी (सियालकोट, पाकिस्तान), शहीद बख्शीश सिंह (अमृतसर), शहीद सुरैण सिंह वड्डा (अमृतसर)  और शहीद सुरैण सिंह छोटा (अमृतसर)  को भी याद किया है इस मौके पर डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य सिविल एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।  

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD