Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नौजवानों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने में पंजाब सरकार नहीं छोड़ रही कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गौतम नगर पार्क का नाम भगवान परशुराम पार्क रखा

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Sep 2023

Last updated on: Sep 07, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नौजवानों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कोई कमी नहीं छोड़ रही है और नौजवानों को ऐसा माहौल प्रदान किया जा रहा है ताकि वे अधिक से अधिक खेल की ओर ध्यान दे सकें। वे वार्ड नंबर चार में गौतम नगर विकास सोसायटी की ओर से आयोजित समागम को संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान उन्होंने मोहल्ला वासियों की मांग पर गौतम नगर पार्क का नाम भगवान परशुराम पार्क रखने की घोषणा भी की। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, पार्षद अशोक मेहरा भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोहल्ला निवासियों के सहयोग से गौतम नगर पार्क का रख रखाव काफी अच्छे ढंग से हो रहा है। उन्होंने पार्क में पौधारोपण करते हुए कहा कि नौजवानों की मांग पर यहां बास्केटबाल कोर्ट भी जल्द बना दिया जाएगा। 

इस दौरान उन्होंने पार्क के विकास के लिए एक लाख रुपए देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के माध्यम से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है और पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे पंजाब से हर वर्ग के लोग इस प्रदेश स्तरीय खेल मुकाबलों में हिस्सा ले रहे है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खेल पक्षीय माहौल बना है ताकि नौजवान खेलों में प्रदेश का नाम अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर सकें।

इस मौके पर पार्षद विजय अग्रवाल, मुखी राम, डा. गुरदीप शर्मा, अशोक शर्मा, निक्का सैनी, पी.सी शर्मा, आर. के कोहली, आज्ञा पाल सिंह साहनी, वरिंदर वैद, डा. अमित शर्मा, करतार सिंह, हरमेश तलवार, रजिंदर मल्होत्रा, अशोक खुल्लर, गुरमेल राम, ब्रजेश शर्मा, अजय शारदा, अजीत सिंह, कुलदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, सत्यपाल बग्गा, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD