Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब सरकार नशों के प्रयोग को अपराध मुक्त करने सम्बन्धी नीति लाने के लिए कर रही है विचार

थोड़ी मात्रा में नशे सहित पकड़े गए नशा पीड़ितों को इलाज और पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केन्द्रों में भेजा जायेगा : डाक्टर बलबीर सिंह

Dr. Balbir Singh, Patiala, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2023

Last updated on: Jun 21, 2023, 00:00 IST

हर नशा पीड़ित के साथ एक मरीज़ की तरह और हमदर्दी के साथ पेश आने सम्बन्धी मुख्यमंत्री भगवंत मान की वचनबद्धता को आगे चलाते हुये पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां कहा कि पंजाब सरकार नशों के प्रयोग को अपराध मुक्त करने के लिए नीति लाने पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि अपराध मुक्त करने का यह भाव नहीं है कि नशे वैध हो जाएंगे, यह ग़ैर- कानूनी और रोक-अधीन ही रहेंगे। इस नीति का मकसद नशा-ग्रसित या नशीले पदार्थों का प्रयोग करने वाले मरीज़ों - जोकि मामूली मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ पकड़े जाएंगे, को जेलों में फेंकने की बजाय इलाज करवाना और पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केन्द्रों में भेजना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों के साथ पुलिस की तरफ से सख़्ती से ही निपटा जायेगा।

स्वास्थ्य मंत्री यहाँ, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के साथ पंजाब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित “पंजाब में मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों और दखलअन्दाज़ी संबंधी माहिरों की मीटिंग“ की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें एमज़ दिल्ली के प्रोफ़ैसर डॉ. अतुल अम्बेकर और पीजीआइ में मनोविज्ञान के प्रोफ़ैसर और प्रमुख डॉ. देबाशीष बासु सहित प्रमुख वक्ताओं ने हिस्सा लिया।

डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा कि नशों की समस्या ने पंजाब में बड़ी संख्या में आबादी को प्रभावित किया है और नशों का यह कोढ़ राज्य की तरक्की और विकास में बड़ी रुकावट बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार राज्य में से नशों को जड़ से खोद कर पंजाब को ’रंगला पंजाब’ बनाने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से एक नीति घड़ी जा रही है, जिस मुताबिक हालात से निपटने के लिए बहु-आयामी और बहु-अनुशासनात्मक पहुँच को प्राथमिक आधार पर इस्तेमाल किया जायेगा। उन्होंने कहा, “हम नशों की समस्या से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक सुरक्षा, युवा मामले और शिक्षा समेत सभी विभागों के दरमियान तालमेल के ज़रिये काम करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें रोज़गार उत्पत्ति और कौशल विकास विभाग का सहयोग भी लिया जायेगा, जो नशा छोड़ चुके मरीज़ों को हुनर और नौकरियाँ प्रदान करके उनको समाज की मुख्य धारा में लौटने के लिए मदद करेंगे।

डॉ. बलबीर सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों को पंजाब की जेलों में मनोरोगी डाक्टरों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए और प्राईवेट प्रैक्टीशनरों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रेरित किया।डॉ. बलजीत कौर ने इक्ट्ठ को संबोधन करते हुये राज्य में से नशों की बीमारी को जड़ से खोदने के लिए अपने विभाग की तरफ से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य विवेक प्रताप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को सरकार की स्वास्थ्य नीतियों को यथावत लागू करने का भरोसा दिया। सचिव स्वास्थ्य कम ऐमडी ऐनऐचऐम डॉ. अभिनव त्रिखा ने लोगों की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों में मदद करने के लिए ‘टेली मानस हेल्पलाइन’ के बारे जागरूकता फैलाने की अपील की।

इस मौके पर ए. डी. जी. पी जेल अरुण पाल सिंह, विशेष सचिव स्वास्थ्य डॉ. अदीपा कार्तिक, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आदर्शपाल कौर, डायरैक्टर (ई. एस. आई.) डॉ. सीमा, पीएयू के वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसल, प्रोफ़ैसर जी. एम. सी फरीदकोट डाः पिरदत्त बांसल, प्रोफ़ैसर जी. एम. सी. अमृतसर डॉ. नीरू बाला, प्रोफ़ैसर जी. एम. सी. पटियाला डॉ. रजनीश, आर. पिल्लई, डिप्टी डायरैक्टर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य प्रोग्राम डॉ. दलजीत सिंह और सहायक डायरैक्टर डॉ. सन्दीप सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Dr. Balbir Singh , Patiala , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD