Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने

मुख्यमंत्री ने चन्नी के भतीजे के नापाक हरकतों का किया पर्दाफाश, प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी जसइंदर सिंह को जनता के सामने किया पेश

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 May 2023

Last updated on: May 31, 2023, 00:00 IST

नौकरी के बदले पैसे मांगने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदारों का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज क्रिकेट खिलाडी जसइंदर सिंह को जनता के सामने पेश किया, जिनसे नौकरी देने के बदले रिश्वत की मांग की गयी थी। इस बीच मुख्यमंत्री ने इस मामले से जुडे  तथ्य भी मीडिया के सामने रखे।

यहां पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के भतीजे जशन ने जसइंदर सिंह ने पंजाब लोक सेवा कमिशन (पी.पी.एस.सी) का टैस्ट कलीयर करने में नौकरी देने के लिए उससे 2 करोड की रिश्वत मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी के दफ्तर में उनके कार्यकाल दौरान खुलेआम नौकरियां बेची जाती थी, जिससे इस प्रतिभावान खिलाड़ी का शानदार खेल करियर बर्बाद हो गया। 

भगवंत मान ने कहा कि जसइंदर और उनके पिता ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की मौजूदगी में एक समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के तत्कालीन प्रमुख सचिव हुसन लाल ने उन्हें (पूर्व मुख्यमंत्री को) पूरे मामले की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि चन्नी मामले को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए लाने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन जसइंदर को जशन से मिलने के लिए कहा था। 

भगवंत मान ने कहा कि जसइंदर और उसके पिता चन्नी के भतीजे से मिले तो उसने नौकरी के लिए दो करोड़ रुपये की मांग की।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने पैसे देने पर असमर्थता जताई तो नौकरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने एक समारोह के दौरान सार्वजनिक रूप से जसइंदर और उनके पिता को अपशब्द कहे। भगवंत मान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के इसी रवैए के कारण जसइंदर को नौकरी नहीं मिल सकी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जसइंदर को निर्धारित मापदंड के अनुसार नौकरी देगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के गलत कामों से राज्य के युवाओं को बर्बाद करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने कहा कि जिसने भी राज्य और उसके युवाओं के खिलाफ घिनौना काम किया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा श्री चमकौर साहिब की पावन भूमि पर इस मामले की कोई जानकारी न होने की शपथ लेने पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें कोई भी बयान देने से पहले अपनी अंतरात्मा में झांकने को कहा। उन्होंने कहा कि निस्संदेह पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार के बुरे कामों के कारण पूरे पंजाब औऱ विशेषकर पूरे खेल क्षेत्र को शर्मसार होना पड़ा है। भगवंत मान ने कहा कि जसइंदर, जो पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी है और कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल चुके है, खेल कोटा के तहत पीपीएससी के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन किया था ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग द्वारा जसइंदर को बी ग्रेडिंग दी गई थी ने खेल वर्ग की कटऑफ के मुकाबले 198.5 अंक प्राप्त किए जबकि खेल वर्ग में 132.5 अंक थे। उन्होंने कहा कि जसइंदर को जनरल वर्ग में माना गया जबकि उन्होंने खेल कोटा के तहत आवेदन किया था। भगवंत मान ने कहा कि निराश जसइंदर ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की जिनके ओएसडी एमपी सिंह ने उन्हें पूरा मामला पढ़कर सुनाया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैप्टन ने संबंधित अधिकारियों को इस मामले को देखने और मंजूरी के लिए कैबिनेट के समक्ष रखने को कहा था ।भगवंत मान ने कहा कि इससे पहले कैप्टन को पद से हटाकर चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। भगवंत मान ने कहा कि चन्नी के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही नौकरी के बदले पैसों का गंदा खेल शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया कि वह अपने कार्यकाल में किसी भी प्रकार के माफिया को पनपने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जनता और प्रदेश का धन लूटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने प्रदेश की जनता को आश्वासन दिया कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को उनके अपराधों के लिए जबावदेह बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि जसइंदर, जो वर्तमान में किंग्स इलेवन क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे है, ने हाल ही में धर्मशाला के दौरे के दौरान उन्हें अपनी सारी दुख भरी कहानी सुनाई, जिसके बाद उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को बेनकाब करने का फैसला किया था। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ उनकी सरकार ने राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल की लेकिन दूसरी तरफ चन्नी जैसे लोगों ने खेल को बर्बाद कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उनकी सरकार ने 'खेडां वतन पंजाब दीया' का आयोजन किया था और उभरते खिलाडिय़ों के लिए नकद पुरस्कार सहित अन्य कदम उठाए गए थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD