Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आम लोगों की सुविधा के लिए तहसील स्तर पर व्यापक सुधार लाने का ऐलान

ज़मीनी रिकॉर्ड सरल पंजाबी भाषा में उपलब्ध होगा, जिससे लोगों को किसी किस्म की दिक्कत पेश न आए

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2023

Last updated on: May 29, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तहसील स्तर पर व्यापक सुधार लाने का ऐलान किया, जिससे लोग अपने रोज़ाना के प्रशासनिक काम बिना किसी दिक्कत के निर्विघ्न और मुश्किल रहित ढंग से करवा सकें।मुख्यमंत्री ने पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसायटी की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोगों की सुविधा के लिए इन सुधारों को लागू करने पर ज़ोर दिया। 

उन्होंने कहा कि ज़मीन से सम्बन्धित सभी रिकॉर्डों को ऑनलाइन किया जाये, जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके और वह एक क्लिक पर ज़मीनी रिकॉर्ड के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकें। भगवंत मान ने यह भी कहा कि ज़मीनी रिकॉर्ड सरल पंजाबी भाषा में उपलब्ध करवाया जाये, जिससे लोगों को इसको पढऩे में किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।  

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि राज्य के हर तरह के रिकॉर्ड को पूरी तरह से डिजीटाईज़ किया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य के साथ-साथ जि़ला और सब-डिविजऩ स्तर पर रिकॉर्ड रूमों की उचित तरीके से देखभाल की जाये। भगवंत मान ने यह भी कहा कि राजस्व विभाग के कामकाज में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए रजिस्ट्रेशन सम्बन्धी और दफ़्तरी कामकाज को ऑनलाइन किया जायेगा।  

मुख्यमंत्री ने राज्य में राजस्व विभाग के कम्प्यूट्रीकरण प्रोजेक्टों का भी जायज़ा लिया और इनको जल्द मुकम्मल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जि़ला प्रशासनिक कॉम्पलैक्सों, तहसील कॉम्पलैक्सों, सब-तहसील कॉम्पलैक्सों के निर्माण और काया-कल्प के लिए सिविल कार्यों और फर्नीचर के काम और सब रजिस्ट्रार दफ़्तरों, पटवार वर्क स्टेशनों और फ़र्द केन्द्रों के आधुनिकीकरण के काम को भी समयबद्ध ढंग से मुकम्मल करना सुनिश्चित बनाया जाये। भगवंत मान ने विभाग से सम्बन्धित नागरिक सेवाओं के लिए फ़र्द केन्द्रों के संचालन और रख-रखाव की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD