Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

नेक कमाई का कुछ हिस्सा समाज सेवा में जरुर लगाएं: कैबिनेट मंत्री ज़िम्पा

मानवता मंदिर में बैसाखी महोत्व आयोजित

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Apr 2023

Last updated on: Apr 13, 2023, 00:00 IST

मानवता मंदिर होशियारपुर में बैसाखी के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल तक चलने वाले बैसाखी महोत्सव को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के प्रधान व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर ज़िम्पा ने कहा कि परमदयाल महाराज का एक ही परम वाक्य था कि इंसान बनो। परम दयाल महाराज ने लोगों को दूरदृष्टि दी कि रुहानियत से पहले व्यक्ति का नेक इंसान बनना जरुरी है। 

इस दौरान उन्होंने सभी को अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा समाज सेवा के काम में लगाने के लिए उत्साहित किया। सत्संगीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपका एक-एक पैसा परम दयाल जी महाराज की शिक्षा का अनुसरण करते हुए खर्च किया जाता है।आज के समागम के दौरान अप्रैल सुबह 9:00 बजे सत्संग आरंभ होने से पहले परम शांति स्थल पर दयाल कमल जी महाराज द्वारा प्रधान ब्रह्म शंकर जिंपा सचिव राणा रणबीर सिंह, आचार्य कुलदीप शर्मा, छोटेलाल, बाबा भूपेंद्र सिंह, आत्मानंद, डॉक्टर कमला, सहजानंद, युधिष्ठिर व समस्त ट्रस्टी व सत्संगी भाई बहनों की उपस्थिती में 'मानवता का झंडा' आरोहण किया गया। 

इसके बाद फकीर लाइब्रेरी चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव रणवीर सिंह जी ने ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने पूरे साल के आय और खर्च का ब्यौरा सभी सत्संगी भाई बहनों को पढ़कर सुनाया और अनुरोध किया कि अगर कोई अपना सुझाव देना चाहे तो वह हमारे लिए सर्वोपरि होगा। इस अवसर पर आचार्य कुलदीप शर्मा जी,आचार्य छोटेलाल, बाबा भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर कमला, आचार्य आत्मानंद, आचार्य सहजानंद व मनोज सिंघल ने दयाल कमल जी महाराज की अध्यक्षता में पंडित फकीर चंद जी महाराज की शिक्षा की व्याख्या करते हुए कहा कि शरीर में रहते हुए कर्म मन में भक्ति और बुद्धि से ज्ञान प्राप्त करने का नाम ही मानवता है।

ईश्वर प्राप्ति के लिए मानवता के सिद्धांतों पर चलना मनुष्य का परम धर्म है। दयाल कमल जी ने आए हुए सभी भाई बहनों से आह्वान किया कि हम गुरु की वाणी सुनने के बाद उस  पर अमल करने करके ही अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। इस अवसर पर देश के कोने कोने से सत्संगी भाई बहनों ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD