खन्ना से विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा है कि लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बड़े बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी अकाली-भाजपा गठबंधन को लोगों ने सबक सिखाने का मन बना लिया है, जो इस सरकार के तानाशाही फैसलों से बहुत दु:खी हैं। यह शब्द विधायक कोटली ने कांग्रेस सेवा दल द्वारा बिट्टू के समर्थन में प्रचार के लिए निकाले गए साइकिल मार्च के दौरान कहे। जहां उनके साथ पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के.के. बावा भी विशेषतौर पर मौजूद थे।कांग्रेस सेवा दल के प्रधान निर्मल कैड़ा की अध्यक्षता में निकाला गया यह साइकिल गिल रोड सहित आत्म नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से होता हुआ निकला।
कोटली ने कहा कि पिछले करीब एक माह में लोगों से मुलाकात के दौरान हर व्यक्ति ने अकाली-भाजपा गठबंधन की नीतियों के प्रति गहरा असंतोष जताया है। उन्होंने कहा कि लोग सवाल करते हैं कि जब लुधियाना सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देता है, तो सुविधाओं के मामले में उसके साथ पक्षपात किस लिए किया जा रहा है। लुधियाना के लोगों ने फैसला कर लिया है कि वह इस बार अकाली-भाजपा गठबंधन को सबक सिखाकर रहेंगे। इस दौरान कोटली ने उन मौकाप्रस्तों पर भी निशाना साधा, जो चुनावों के समय बातें कुछ और करते हैं व बाद में अपना पाला बदलने में देरी नहीं लगाते। उन्होंने लोगों को ऐेसे व्यक्तियों से सावधान रहने की भी अपील की है।
बावा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह को लुधियाना में उद्योगों को बसाने का श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू के रूप में लुधियानावासियों को एक बार फिर से इस ईमानदार व मेहनती परिवार का साथ मिला है। उन्होंने लोगों से 30 अप्रैल को कांग्रेस के हथपंजे का बटन दबाकर बिट्टू को संसद में भेजने की अपील की, ताकि उनकी आवाज को और बल मिल सके। गिल रोड पर साइकिल रैली का बावा, हरचंद सिंह धीर, टी.टी. शर्मा व यशपाल शर्मा द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर अन्यों के अलावा मोती सूद, गुरनाम सिंह कलेर, तिलक राज सोनू, राजेश नागपाल, वीशू ढींगरा, दङ्क्षवदर साहनी, अनिल खोसल, सुभाष चंदर, गुरमेल, मनप्रीत पनेसर, चरणजीत सिंह, राङ्क्षजदर, मास्टर शमशेर, रवि कौड़ा, सुखदेव कौड़ा, मक्खन सिंह, विजय शर्मा, राजेश मल्होत्रा, आदि भी मौजूद रहे।