Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

रवनीत सिंह बिट्टू की मुख्यमंत्री मान को चुनौती — “अगर सबूत हैं तो भाजपा पर केस दर्ज करें”

Ravneet Singh Bittu, Bharatiya Janata Party, BJP, Vineet Joshi, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2026

Last updated on: May 07, 2026, 09:59 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी की मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुनौती दी कि यदि उनके पास भाजपा के खिलाफ कोई सबूत हैं तो तुरंत मामला दर्ज किया जाए, अन्यथा पंजाब की जनता और भाजपा से माफी मांगी जाए।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद पूरा देश देशभक्ति और तिरंगे के सम्मान में एकजुट था, लेकिन इसी दौरान पंजाब में हुए बम धमाकों को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर और दुखद हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव स्वयं कह चुके हैं कि पंजाब को अस्थिर करने के लिए आईएसआई सक्रिय है, जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री बिना किसी सबूत के भाजपा को बदनाम करने में लगे हुए हैं।

बिट्टू ने कहा कि भाजपा के दफ्तरों और नेताओं पर पहले भी हमले हो चुके हैं। उन्होंने जालंधर में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले का जिक्र करते हुए पूछा कि आज तक उस मामले में क्या कार्रवाई हुई और आरोपियों को क्यों नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता देशभक्त हैं और देश विरोधी ताकतों के निशाने पर हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि “अगर हिम्मत है तो भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करें, सबूत मीडिया के सामने रखें और पुलिस को भाजपा कार्यालय भेजें। अन्यथा अपने बयानों के लिए सार्वजनिक माफी मांगें।” रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है।

उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला  की हत्या के बाद पंजाब में ऐसा कोई महीना या सप्ताह नहीं गुजरा, जिसमें हत्या, गैंगवार या धमाकों की घटनाएं न हुई हों। इसके बावजूद सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आईएसआई, गैंगस्टरों और खालिस्तानी तत्वों को एकजुट कर माहौल खराब करने की साजिश चल रही है और इस समय सभी राजनीतिक दलों तथा सुरक्षा एजेंसियों को मिलकर पंजाब की अमन-शांति की रक्षा करनी चाहिए।

बिट्टू ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मामलों पर मुख्यमंत्री द्वारा गैर-जिम्मेदाराना बयान देना पंजाब के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपने बयान पर माफी नहीं मांगते और कोई सबूत भी पेश नहीं करते, तो भाजपा इस मामले को कानूनी तौर पर आगे ले जाएगी और अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा पंजाब के प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने कहा कि आप सरकार पंजाब के असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही है, लेकिन पंजाब की जनता अब सरकार की नाकामियों को समझ चुकी है।

 

Tags: Ravneet Singh Bittu , Bharatiya Janata Party , BJP , Vineet Joshi , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD