Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

हरदीप मुंडिया वायरल वीडियो मामले की निष्पक्ष जांच हो : भाजपा

कारोबारी मामले को राज्यपाल के पास उठाएंगे – रवनीत सिंह बिट्टू

Ravneet Singh Bittu, Vineet Joshi, Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 10, 2026, 17:47 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया द्वारा मुकेरियां के ‘जैलदार इनोवेशन’ के एक कारोबारी को धमकाने से जुड़ी वायरल वीडियो के मामले का सख्त संज्ञान लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने इसे राज्यपाल के समक्ष उठाने का ऐलान किया है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा के पार्टी कार्यालय में पीड़ित कारोबारी मलकीत सिंह को मीडिया के सामने पेश करते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह मामला पंजाब के राज्यपाल के पास उठाया जाएगा। 

वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मुकेरियां के भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि जो काम लालजीत भुल्लर ने अमृतसर में किया, वही हरदीप सिंह मुंडिया मुकेरियां में कर रहे हैं। 

फर्क सिर्फ इतना है कि लालजीत भुल्लर से परेशान होकर डीएम गगनदीप रंधावा ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि मलकीत सिंह ने लड़ने का फैसला किया है। इसलिए भाजपा सहित प्रदेश में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग इस कारोबारी परिवार के साथ खड़े हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि एक तरफ सरकार बाहरी निवेश लाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर पंजाब की धरती से उठकर कारोबार करने और रोजगार पैदा करने वाले कारोबारियों को धमकाकर उनसे उगाही की जा रही है। यह सारा पैसा दिल्ली पहुंचाया जा रहा है।

कारोबारी के आरोप:

इस मौके पर कारोबारी मलकीत सिंह ने बताया कि वह हरदीप मुंडिया के पैतृक गांव हयातपुर कोटली का रहने वाला है और उसका विशेष तकनीक से ट्रॉलियां बनाने का कारोबार है। उसने बताया कि करीब एक साल पहले मुंडिया ने उससे साढ़े 6 लाख रुपये की ट्रॉली बनवाई, लेकिन भुगतान नहीं किया। 

जब उसने पैसे मांगे तो मंत्री ने उल्टा उसके कारोबार में हिस्सेदारी देने का दबाव बनाया। उसने आरोप लगाया कि हरदीप सिंह मुंडिया के दबाव में उसके खिलाफ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों से नोटिस भिजवाए जा रहे हैं और उसका कारोबार बंद करवाने की कोशिश की जा रही है।

उसने कहा कि उसके परिवार की जान-माल को खतरा है और उन्हें गैंगस्टरों के जरिए धमकियां दिलवाई जा रही हैं। उसके भाई पर हमला भी हो चुका है, लेकिन केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित कारोबारी ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि वह अपने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेज पा रहा और खुद भी सार्वजनिक रूप से कहीं जाने से डरता है। 

यह कहते हुए वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भावुक होकर रो पड़ा।

 

Tags: Ravneet Singh Bittu , Vineet Joshi , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD