Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

रवनीत सिंह बिट्टू धमाके वाली जगह पर पहुंचे, कहा-पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं उपद्रवी

Ravneet Singh Bittu, Bharatiya Janata Party, BJP, Patiala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 29 Apr 2026

Last updated on: Apr 29, 2026, 16:31 IST

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को उस जगह पर पहुंचे, जहां पर जोरदार धमाका हुआ था। यह धमाका पटियाला के बथोनिया गांव के पास राजपुरा-शंभू रेल ट्रैक पर हुआ था। बिट्टू ने  यहां आकर पूरी स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से भी बातचीत की।

उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली धमाका नहीं था। निसंदेह यह एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व शामिल थे। इन लोगों का मुख्य उद्देश्य ही पंजाब को अस्थिर करना था। पंजाब की शांति को यह लोग भंग करना चाहते थे। हालांकि, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि हमारी जांच एजेसियां हर प्रकार की परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि आईएसआई जैसे संगठन भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त हैं, जो पंजाब को अस्थिर करना चाहते हैं। हालांकि, मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि हमारी टीम ऐसा होने नहीं देगी। केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि इस बात में कोई दो मत नहीं है कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। इसी वजह से इन लोगों की हमेशा से ही पंजाब में नापाक नजरें रहती हैं।

मैं एक बात साफ कर देना चाहता हूं कि हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमारी टीम हर प्रकार की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। साथ ही, आज जिन लोगों ने पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश की, आज उनकी हालत कैसी है। यह बात किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हम सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात करेंगे। पेट्रोलिंग बढ़ाएंगे, ताकि हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। पहले ये लोग आमतौर पर इस तरह की कोशिश करते थे। वहीं, पिछले कुछ दिनों से ऐसा देखने को मिल रहा है कि अब ये उपद्रवी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में जुटे हुए हैं।

 

Tags: Ravneet Singh Bittu , Bharatiya Janata Party , BJP , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD