Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

‘‘निवेश के लिए आप इरादा बनाओ, पंजाब सरकार सहयोग के लिए तैयार’’, अमन अरोड़ा द्वारा उद्योगपतियों को न्योता

पंजाब के टेक्स्टाईल में अग्रणी राज्य बनने की अथाह संभावनाएं : आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, 5th Progressive Punjab Investor Summit 2023, Progressive Punjab Investor Summit, PPIS, Invest Punjab, Punjab Investors Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस नगर (मोहाली) , 24 Feb 2023

Last updated on: Feb 24, 2023, 00:00 IST

पंजाब के आवास निर्माण और शहरी विकास और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने निवेशकों को राज्य में निवेश करने का न्योता देते हुये कहा कि पंजाब में देश भर के टेक्स्टाईल और ऐपरल उत्पादन में अग्रणी राज्य बनने की अथाह संभावनाएं हैं क्योंकि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार उद्योगों का समर्थन कर रही है।

आज यहां इंडिया स्कूल आफ बिज़नस ( आई. एस. बी.), एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में 5वें प्रोग्रेसिव पंजाब इनवैस्टर्ज़ समिट 2023 के दूसरे दिन ‘‘पंजाब में टेक्स्टाईल-नीति, बुनियादी ढांचा, लिंकेज और रुझान’’ सैशन की अध्यक्षता करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने उद्योगपतियों को प्रसनलाईज़ड टास्क फोर्स सहित हर तरह की सहायता देने की पेशकश की।

उन्होंने बताया कि उद्योगपति एक टास्क फोर्स बना सकते हैं, जिसमें वह अपनी मर्ज़ी अनुसार सरकारी अधिकारियों को चुन सकते हैं, जिससे उनके मसले जल्द हल किये जा सकें। उन्होंने भरोसा दिया कि उद्योगों की माँग अनुसार पानी के खर्चे भी घटाऐ जाएंगे। उन्होंने उद्योगपतियों से अपील की कि वह राज्य में औद्योगिक क्रांति के लिए अपने विचार पेश करें और मान सरकार इन विचारों का स्वागत करेगी।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि यह सम्मेलन राज्य में निवेश को काफी बढ़ावा देगा, जिससे औद्योगिक विकास को नये राह पर ले जाने में मदद मिलेगी। पंजाब सरकार के पारदर्शी और ईमानदार शासन के मॉडल के कारण पंजाब निवेश के लिए सबसे पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभरा है।

उन्होंने कहा कि उद्योगों को सिर्फ़ सपोर्ट सिस्टम और अनुकूल वातावरण चाहिए और मान सरकार पहले ही उद्योगों को अनुकूल माहौल और कुशल श्रम मुहैया करवाने के साथ-साथ कारोबार करने की सुविधा को यकीनी बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि पंजाब के तीन ज़िले लुधियाना, जालंधर और अमृतसर टेक्स्टाईल और ऐपरल उद्योग के लिए प्रसिद्ध हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में टेक्स्टाईल और ऐपरल की 1200 इकाईयां हैं, जिनमें 1.2 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार मिला हुआ है।ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब में ट्राइडेंट, नाहर, वर्धमान, शिंगोरा, स्पोर्टकिंग, निविया, सावी, अवनि टेक्सटाइल्ज़, जेसीटी मिल्लज़, और इंडियन एक्रेलिकस सहित प्रमुख टेक्स्टाईल दिग्गज़ हैं और हाल ही में सनाथन टेक्स्टाईल ने राज्य में 1600 करोड़ रुपए का निवेश किया है। 

इसके साथ ही पंजाब ने ज़ारा, एच एंड एम से लेकर जेसी पैनी जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए कपड़े और राष्ट्रमंडल खेलों में इस्तेमाल की जा रही नैट बालें तैयार करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष स्थान बनाया है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में टेक्स्टाईल क्षेत्र में 11 प्रमुख विशेष अनुसंधान संस्थाएं हैं। 

इसके अलावा, पंजाब में लगभग 80,000 विद्यार्थियों के दाखि़ले की क्षमता वाली 350 से अधिक आई. टी. आईज़. हैं जिनमें टेक्स्टाईल और ऐपरल सैक्टर कोर्सों समेत 70 से अधिक कोर्स करवाए जाते हैं। इसके साथ ही राज्य में 60,000 ट्रेनिंग क्षमता वाले 1000 से अधिक हुनर विकास केंद्र हैं। टेक्स्टाईल और ऐपरल सैक्टर के अंतर्गत पंजाब हुनर विकास मिशन की तरफ से 250 प्रशिक्षण भाईवालों को सूचीबद्ध किया गया है।

पंजाब हुनर विकास मिशन की एम डी श्रीमती दीप्ति उप्पल ने कहा कि राज्य की औद्योगिक नीति समय की ज़रूरत अनुसार तैयार की गई है। पंजाब लैंड डिवैल्पमैंट चार्जिज़ और स्टैंप ड्यूटी चार्ज से 100 फ़ीसद छूट/ मुआवजा देने के इलावा बिजली ड्यूटी में छूट प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब टेक्स्टाईल उत्पादों का सबसे बड़ा निर्यातक है। राज्य सरकार छोटे और दर्मियाने उद्यमियों पर विशेष ध्यान दे रही है।

कैबिनेट मंत्री की तरफ से पैनलिस्टों एम. डी. सनाथन टैक्स्टाईलज़ श्री परेश दत्तानी, सीईओ सावी एक्सपोर्ट्स श्री मुकुल वर्मा, चेयरमैन सी. आई. आई. और प्रधान गंगा एक्रोवूल्ज़ श्री अमित थापर और एमडी शिंगोरा टेक्स्टाईलज़ श्री अमित जैन को सम्मानित किया गया।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , 5th Progressive Punjab Investor Summit 2023 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD