Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रदेश की सडक़ों का कायाकल्प करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता : हरभजन सिंह ई.टी.ओ

लोक निर्माण मंत्री ने 14.32 करोड़ रुपए की लागत से गढ़शंकर-सतोखगढ़ रोड का निर्माण कार्य शुरु करवाया

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jai Krishan Rouri, Jai Krishan, Jai Krishan Singh Rouri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर/ गढ़शंकर , 21 Feb 2023

Last updated on: Feb 21, 2023, 00:00 IST

लोक निर्माण मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि प्रदेश की सडक़ों का कायाकल्प करना मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। पंजाब सरकार प्रदेश के रोड नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बहुत गंभीरता से कार्य कर रही है और राज्य में कोई भी ब्लैक स्पॉट नहीं छोड़ा जाएगा। 

वे आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रोढ़ी की मौजूदगी में गढ़शंकर के अड्डा झुंग्गियां में 14.32 करोड़ रुपए की लागत से 16.40 किलोमीटर लंबी बनने वाली गढ़शंकर-संतोखगड़ रोड को मजबूत करने के कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी करमजोत कौर, एस.डी.एम. प्रीत इंदर सिंह बैंस के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

  लोक निर्माण मंत्री ने इस दौरान बताया कि यह सडक़ पंजाब व हिमाचल प्रदेश को आपस में जोड़ती है और पर्यटन व व्यापार के दृष्टिगत यह सडक़ काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ की 16.40 किलोमीटर लंबाई होशियारपुर जिले में पड़ती है, इससे आगे यह सडक़ हिमाचल प्रदेश के संतोखगड़, ऊना, नंगल डैम आदि को जाती है। 

उन्होंने बताया कि यह सडक़ हिमाचल के धार्मिक स्थान नैना देवी जी, पीर निगाहा, बाबा बालक नाथ जी, श्री आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब व आगे मनाली, रोहतांग, मनीकरन आदि स्थान को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि भारी गिनती में सैलानी इस रोड से आते-जाते हैं। इसके अलावा माइनिंग, सीमेंट के डंप व औद्योगिक इकाईयों के लिए भारी वाहन भी इसी सडक़ के माध्यम से पंजाब व हिमाचल के अलग-अलग इलाकों तक समान की ढुलाई इस सडक़ के माध्यम से होती है। 

उन्होंने कहा कि इस सडक़ की आखिरी मुरम्मत अगस्त 2015 को हुई थी और अब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने इसकी सुध ली है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2023 तक इस सडक़ की मुरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि जल्द ही माहिलपुर-फगवाड़ा रोड का निर्माण कार्य शुरु करवाया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण सडक़ माहिलपुर से जेजों व आगे हिमाचल प्रदेश को आपस में जोड़ती है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ की खस्ता हालत को ठीक करने के लिए काफी समय से मांग की जा रही थी, जिसे इलाके के प्रतिनिधि डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रोढ़ी के प्रयासों के चलते नाबार्ड राइड स्कीम में 11.25 करोड़ रुपए से मंजूर किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इस सडक़ की टेंडरिंग प्रक्रिया प्रगति के अंतर्गत है व अप्रैल 2023 तक इसकी स्पैशल रिपोर्ट का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली की स्थिति काफी मजबूत है और पंजाब सरकार ने अपनी गारंटी को पूरा करते हुए लोगों तक 600 यूनिट नि:शुल्क बिजली पहुंचाई है, जिसके चलते मौजूदा समय में प्रदेश के 90 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल जीरो आ रहा है।

डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रोढ़ी ने लोक निर्माण मंत्री के इस प्रयास का आभार जताते हुए कहा कि इलाके में उनके प्रयासों से दो सडक़ों का निर्माण कार्य मंजूर हुआ है। उन्होंने मुख्य मंत्री भगवंत मान का भी आभार जताया जिन्होंने गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र की हर मांग को पहल के आधार पर पूरा किया है।  

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jai Krishan Rouri , Jai Krishan , Jai Krishan Singh Rouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD