Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मलोट में मनाया गया राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस

17 दिव्यांगजनों को 57 लाख रुपए के बांटे गए लोन, 12 दिव्यांगजनों को दिए गए राज्य स्तरीय अवार्ड

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलोट , 03 Dec 2022

Last updated on: Dec 03, 2022, 00:00 IST

पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर की अध्यक्षता अधीन आज मलोट में राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहाँ 12 दिव्यांगजनों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं साथ ही 219 लाभार्थियों को 26 लाख रुपए के कृत्रिम अंग बाँटे गए। इसके इलावा पंजाब अनुसूचित जाति भू विकास और वित्त कारपोरेशन की तरफ से 57 लाख रुपए के लोन मंजूर पत्र दिए गए।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह भी ऐलान किया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए परिवहन भत्ता फिर से बहाल किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह स्कीम छटे वेतन आयोग के लागू होने के दौरान बंद कर दी गई थी। कैबिनेट मंत्री ने यह भी घोषना की कि अब से 60 प्रतिशत अपंगता की जगह पर 40 प्रतिशत वाले सरकारी दिव्यांग मुलाजि़म अपने शहर के नज़दीक तबादला करवा सकते हैं।

इस मौके पर दिव्यांग बच्चों की तरफ से रंगारंग प्रोग्राम की पेशकारी भी की गई। विभिन्न दिव्यांग बच्चों को पंजाबी गीतों की धुन पर नाचते हुये देखने के बाद मंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब सरकार ने राज्य में अंगहीनों को पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए ध्यान केंद्रित किया है।’’उन्होंने आगे कहा कि सरकार न सिर्फ़ दिव्यांगों के आत्म-विश्वास के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए, बल्कि उनको रोजग़ार के और मौके प्रदान करने के लिए भी वचनबद्ध है। इन बच्चों के बारे उन्होंने कहा कि दिव्यांगता की अपेक्षा इनकी योग्यता ज़्यादा मज़बूत है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर माधवी कटारिया ने भी इस मौके पर बोलते हुये दिव्यांजनों के अधिकारों की बात की और राज्य सरकार की तरफ से पेश की भलाई स्कीमों पर रौशनी डाली। प्रोग्राम के दौरान आर्टिफिशियल लिम्बज़ मैनुफ़ेक्चरिंग कारपोरेशन (अलिमको) की तरफ से 219 व्यक्तियों को 26 लाख रुपए के कृत्रिम अंग भी बाँटे गए।

इस मौके पर दूसरों के इलावा विधायक लम्बी गुरमीत खुडीयां, डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार, एसपी ( एच) कुलवंत राय, मलोट के एसडीएम कंवरजीत सिंह, डिप्टी डायरैक्टर संतोष विरदी, डीएसएसओ जसवीर कौर, योजना बोर्ड के चेयरमैन सुखजिन्दर काउनी, जि़ला प्रधान जगदेव बाम, ब्लाक प्रधान करमजीत शर्मा, काका उड़ांग, सतिगुरदेव सिंह पप्पी और इलाके की अन्य प्रमुख शख्सियतों के इलावा सीडीपीओ रणजीत कौर, सीडीपीओ पंकज कुमार, परमदीप सिंह, बलजिन्दर सिंह और नीतू बब्बर मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD