Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अब किसान केवल एक फ़ोन कॉल दूर होंगे बाग़बानी विशेषज्ञ से

बाग़बानी मंत्री ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रोजैक्टों और गतिविधियों का लिया जायज़ा

Fauja Singh Sarari, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Dec 2022

Last updated on: Dec 02, 2022, 00:00 IST

अधिकारियों के किसानों के साथ नज़दीकी और निरंतर संपर्क को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से पंजाब के बाग़बानी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री स. फौजा सिंह सरारी ने शुक्रवार को बाग़बानी विभाग के जि़ला अधिकारियों को सभी ब्लॉक अधिकारियों के संपर्क नंबरों की सूची प्रकाशित करने के निर्देश दिए, जिससे ज़रूरत पडऩे पर किसान उनसे सलाह-परामर्श कर सकें।  

बाग़बानी विभाग के चल रहे प्रोजैक्टों और गतिविधियों की समीक्षा के लिए जिला अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री फौजा सिंह सरारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत की कि वह किसानों को रेशम की खेती संबंधी अपेक्षित तकनीकी जानकारी और सहयोग दें, ताकि किसानों को रेशम के कीड़ों को पैदा करने और पालन-पोषण में किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। 

उन्होंने किसानों को बाग़बानी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता मुहिम चलाने के लिए भी कहा। राज्य में बाग़बानी को बढ़ावा देने के लिए चल रहे विभिन्न प्रोजैक्टों के बारे में कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाते हुए डायरैक्टर बाग़बानी शैलेंदर कौर ने बताया कि तकरीबन 2900 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल को नए बाग़ों के अधीन लाया गया है एवं इसके तहत और अधिक क्षेत्रफल को बाग़ों के अधीन लाने के लिए भी ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।  

इसके अलावा राज्य में मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए 11000 मधुमक्खी के बक्से खरीदने के साथ-साथ सीमांत, पानी की कमी वाले क्षेत्रों में छोटे प्लांटों, जहाँ पारम्परिक खेती लाभप्रद नहीं है, पर अधिक लाभ वाली फसलों की कृषि के लिए लगभग 90 संरक्षित संरचनाओं को विकसित करने के लिए कार्य आदेश जारी किए गए हैं।  

कैबिनेट मंत्री को बताया गया कि एम.आई.डी.एच. के दिशा-निर्देशों के अनुसार पोस्ट हारवैस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत कोल्ड स्टोर, कोल्ड स्टोर पर सोलर पैनल और राईपनिंग चैंबर के 100 यूनिट बनाए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री को यह भी बताया गया कि कृषि बुनियादी ढांचा फंड स्कीम के अंतर्गत 408 करोड़ रुपए के प्रोजैक्टों को मंज़ूरी दी गई है और कृषि बुनियादी ढांचे के अंतर्गत लगभग 2000 करोड़ रुपए के निवेश प्राप्त हुए हैं।

 

Tags: Fauja Singh Sarari , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD