Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Sahitya Aaj Tak 2022: 32 हजार साल पहले कैसी थी इंसान की जिंदगी..? लेखक रत्नेश्वर सिंह ने बताई पूरी कहानी

 Sahitya Aajtak, Sahitya Aajtak 2022, AajTak
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Nov 2022

Last updated on: Nov 20, 2022, 00:00 IST

दिल्ली में 18 नवंसर से सुरों और अल्फाजों का महाकुंभ 'साहित्य आजतक 2022' चल रहा है. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कई जाने-माने लेखक साहित्यकार व कलाकार शामिल हो रहे हैं. साहित्य के सबसे बड़े महाकुंभ 'साहित्य आजतक 2022' के मंच से दूसरे दिन कई हस्तियों ने भाग लिया. साहित्य की नई आवाजे सेशन में मौजूदा दौर के लेखकों पर चर्चा हुई.  

Sahitya AajTak 2022: दिल्ली में साहित्य का सबसे बड़ा मेला चल रहा है. साहित्य आजतक के तीन दिन के कार्यक्रम में सिनेमा, संगीत, सियासत, संस्कृति और थिएटर से जुड़े जाने-माने चेहरे हिस्सा ले रहे हैं. साहित्य आजतक के मंच पर दूसरे दिन 'साहित्य की नई आवाजें' सेशन में देश के जाने माने लेखकों ने मौजूदा दौर के लेखन और लेखकों पर चर्चा की. इस दौरान लेखक भगवंत अनमोल, तसनीम खान, रत्नेश्वर सिंह और इरा टाक ने तमाम बातें कीं.  

अनछुआ ख्वाब, रिस्क-ए-इश्क लिखने वाली लेखिका, फिल्म मेकर इरा टाक ने कहा कि मोहब्बत और इश्क से खूबसूरत कुछ भी नहीं है. इश्क के बिना कुछ भी संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि लेखक का कोई जेंडर नहीं होता. अच्छे लेखन के लिए संवेदनशीलता, अनुभव और समझ होनी चाहिए. एक समय महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं था, यह काफी लंबे संघर्ष के बाद समय आया है, जब हम अपनी बात मंच पर सामने रख रहे हैं.  

उन्होंने कहा कि मोहब्बत हो तो दीवानगी हो, टुकड़ों में तो आशिकी बहुत लोग करते हैं. इसलिए अपने काम, परिवार से दीवानगी होनी चाहिए. इंसान को खुद से ईमानदार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि लेखन में भाषा सहज होनी चाहिए. हर कहानीकार अपने हिसाब से लिखता है. कहानी में भाव सबसे महत्वपूर्ण होते हैं.  

भाषा की प्रयोगधर्मिता को समझना चाहते हैं आज के युवाः तसनीम खान  

'ऐ मेरे रहनुमा' लिखने वाली तसनीम खान ने कहा कि मेरी किताब पितृसत्ता को खिलाफ है. हमारा जीवन तभी चल सकता है कि जब हम एक दूसरे के सहयोगी बनें, न कि रहनुमा. आज भी समाज में ऐसी तमाम महिलाएं हैं, जिनको अभी भी गैर बराबरी का सामना करना पड़ता है, हालांकि काफी बदलाव आ चुका है, जो सुकून देने वाला है.  

तसनीम खान ने कहा कि कैसा लेखन पसंद किया जाएगा, ये हम तय नहीं कर सकते. अगर हम एक पंक्ति में कोई बात नहीं कह पाए तो सौ लाइन लिखकर भी हम अपनी बात नहीं समझा सकते. आजकल युवा पुराने लेखकों को भी खूब पढ़ते हैं. नएपन में भी पुरानेपन को समझना चाहते हैं. शब्दों का सफर कभी खत्म नहीं होता.  

उपन्यास में बताई गई है 32 हजार साल पहले की दुनियाः रत्नेश्वर सिंह

लेखक रत्नेश्वर सिंह ने कहा कि युवाओं को ध्यान में रखकर उन्होंने 'मीडिया लाइव' और 'जीत का जादू' लिखी है. उन्होंने कहा कि इंसान को पहले खुद को जीतने का का प्रयास करना चाहिए, इसके बाद दूसरों को जीतने की कोशिश करें. रत्नेश्वर सिंह के उपन्यास '32 हजार साल पहले' पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर 32 हजार साल पहले का समय लौटकर देखा जाए तो पता चलता है कि यह खूबसूरत दुनिया स्त्रियों की वजह से बनी है.  

उन्होंने कहा कि इस उपन्यास में ये बातें बताने की कोशिश की है कि स्त्री-पुरुष के बीच पहली बार प्यार हुआ था, वो कैसा था, नृत्य पहली बार कैसे शुरू हुआ, इन सभी बातों को वैज्ञानिक तत्थ्यों के सहारे बताने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा कि आज का पाठक बेहद समझदार है. उनकी भाषा, उनका विषय सभी को हमें अपने साहित्य में शामिल करना होगा.  

कहानी लोगों को बताती है कि आपको कैसा जीवन जीना हैः भगवंत अनमोल 

लेखक भगवंत अनमोल ने 'जिंदगी 50-50' हाल में उपन्यास लिखा है. इसके अलावा कई अन्य किताबें आ चुकी हैं. इस दौरान भगवंत ने कहा कि प्यार के बिना जीवन ही नहीं है. सोच जेंडर देखकर किसी के भीतर नहीं आती. भाषा महज किसी को समझाने का तरीका होता है, न कि भाषा. कहानी लोगों को ये बताती है कि आपको कैसा जीवन जीना है. भगवंत अनमोल ने कहा कि लेखक और वैज्ञानिक हर चीज को अपने नजरिए से देखता है.  

About Sahitya Aajtak 

A confluence of various literature forms - poetry, prose, music and drama - the festival is a part of Aaj Tak’s endeavour to highlight the importance of art and literature in today’s era. The fest brings together a diverse mix of marquee writers, scholars, authors, musicians, actors, columnists, business leaders, poets and theatre artists, who have made their mark across audiences with their work over the years. 

They will unite again on a single platform to express their views openly and engage in meaningful dialogues about the nature of art, culture and literature in the world, and the indelible imprint they leave on the minds and hearts of people. 

 

Tags: Sahitya Aaj Tak 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD