Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

Sahitya Aaj Tak 2022: चिन्मयी त्रिपाठी और जोएल की जोड़ी ने म्यूजिक के साथ सुनाईं कविताएं, झूम उठे दर्शक

Aaj Tak, Sahitya Aaj Tak 2022,Sahitya Aaj Tak, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2022

Last updated on: Nov 18, 2022, 00:00 IST

कविताओं को संगीत में ढ़ालकर चिन्मयी त्रिपाठी और जॉयल मुखर्जी ने छायावादी से लेकर वीर सर तक की कविताओं में नई जान डाल दी है. उन्होंने कहा कि ऑरिजनल कंटेट ऑरिजनल होता है, कवर गाने से आप ऑडियंश तो पा सकते हैं लेकिन इसका कोई आस्तित्व नहीं है. इस दौरान म्यूजिक के साथ कविताएं सुनकर दर्शक झूम उठे. 

नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित 'साहित्य आजतक 2022' के मंच पर जानी मानी सिंगर एवं कंपोजर चिन्मयी त्रिपाठी और जोएल मुखर्जी ने अपनी आवाज से स्टेडियम को गुलजार कर दिया. इस दौरान उन्होंने कबीर के लिखे- कबीरा कुआं एक है और पानी भरे अनेक, बर्तन में भेद हैं, लेकिन पानी सबमें एक ... गाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया.  

चिन्मयी त्रिपाठी ने कहा कि ऑरिजनल कंटेट ऑरिजनल होता है, कवर गाने से आप ऑडियंस तो पा सकते हैं, लेकिन इसका कोई अस्तित्व नहीं है. बता दें कि चिन्मय और जोएल ने म्यूजिक के लिए 'म्यूजिक एंड पोएट्री स्टूडियो' नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया है. साहित्य तक के मंच से 'कविता के सुर' सत्र की शुरुआत उन्होंने अपनी जर्नी बताने से की.  

हमेशा नया करने की कोशिश  

चिन्मयी त्रिपाठी ने कहा कि नए और मौलिक गाने वाले बहुत कम लोग हैं, लेकिन लोगों के बीच इनका अलग नाम है. इसलिए हम हमेशा नया करने की कोशिश करते हैं, जिसमें सब कुछ अपना और नया हो.  से करने में समय लगता है, लेकिन यह करने लायक है और करना चाहिए. कुछ नया करने के बाद मन को शांति मिलती है. अपना गाने में सबसे ज्यादा संतुष्टि मिलती है.  

महादेवी वर्मा की कविता से की शुरुआत  

अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए चिन्मयी ने कहा कि पहले उन्होंने छायावाद की कुछ कविताओं को गीतों में ढाला. इसके बाद कुछ वीर रस की कविताओं को भी गीतों की तरह कंपोज किया. चिन्मयी ने बताया कि शुरुआत महादेवी वर्मा की कविताओं से 'जाग तुझको दूर जाना' से की. साहित्यिक परिवार से आने के कारण उन्हें इसके लिए प्रेरणा मिली.  

अपना फोकस क्लियर रखाना जरूरी  

चिन्मयी त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी आर्टिस्ट के लिए यह निर्णय लेना जरूरी है कि उन्हें क्या करना है. उन्होंने कहा कि आपको यह डिसाइड करना जरूरी है कि आप इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर फॉलोवर बढ़ाना चाहते हैं या संगीत के क्षेत्र में लक्ष्य को पूरा करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आप कवर संगीत से फॉलोवर तो बढ़ा सकते हैं, लेकिन जब तक अपना कुछ ऑरिजनल नहीं करते, तब तक आप अपनी सफलता या लोकप्रियता को लंबे समय तक जारी नहीं रख सकते.  

अपने संगीत से दर्शकों का समां बांधा 

चिन्मयी और जोएल ने कबीर के कबीरा कुआं एक है और पानी भरें अनेक, बर्तन में भेद हैं लेकिन पानी सबमें एक... सुनाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया. इसके बाद उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की कविता -जीवन की आपाधापी में, कब वक्त मिला... को भी संगीत के साथ सुनाया. विजय बहादुर सिंह की कविता-चल नदी सी चलती चल... गाकर चिन्मयी और जोएल ने प्रोग्राम का समापन किया.  

About Sahitya Aajtak 

A confluence of various literature forms - poetry, prose, music and drama - the festival is a part of Aaj Tak’s endeavour to highlight the importance of art and literature in today’s era. The fest brings together a diverse mix of marquee writers, scholars, authors, musicians, actors, columnists, business leaders, poets and theatre artists, who have made their mark across audiences with their work over the years. 

They will unite again on a single platform to express their views openly and engage in meaningful dialogues about the nature of art, culture and literature in the world, and the indelible imprint they leave on the minds and hearts of people. '

 

Tags: Aaj Tak , Sahitya Aaj Tak 2022 , Sahitya Aaj Tak , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD