Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का एक और महत्वपूर्ण प्रयास

अब पूर्व फ़ौजी घर बैठे ही ले सकेंगे ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा : फौजा सिंह सरारी

Fauja Singh Sarari, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Nov 2022

Last updated on: Nov 18, 2022, 00:00 IST

पूर्व सैनिकों, जंगी विधवाओं, दिव्यांग पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सेवा और पुनर्वास के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पूर्व सैनिकों की भलाई की तरफ एक और कदम उठाते हुये एक नया ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिससे वह घर बैठे ही राज्य की अलग-अलग किस्म की सेवाओं का लाभ ले सकें।   

यह ऐलान शुक्रवार को रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी ने चंडीगढ़ में रक्षा कर्मियों की सुविधा के लिए नया वैब पोर्टल ’ई-सेनानी’ लांच करने के मौके पर किया। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी की सरकार देश वासियों की सुरक्षा के लिए मुश्किल घड़ी में कीमती योगदान डालने वाले रक्षा सैनिकों के साथ- के साथ आम नागरिकों की भलाई के लिए वचनबद्ध है।   

इस मौके पर बोलते हुये राज्य के रक्षा सेवा मंत्री ने कहा कि ’आप’ सरकार ने देश में अलग-अलग फ़ौजी ऑपरेशनों के दौरान अपनी जानें गवाने वाले शहीद रक्षा सैनिकों के आश्रितों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवज़ा देने का ऐतिहासिक फ़ैसला लागू किया है। इसके इलावा अलग-अलग वर्गों के पूर्व सैनिकों, जंगी विधवाओं, पूर्व सैनिकों की विधवाओं और उनके आश्रित परिवारों के लिए अलग- अलग कल्याण स्कीमें और वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई गई है।   

पूर्व सैनिकों के लिए शुरू की गई ऑनलाइन सेवा संबंधी अतिरिक्त जानकारी देते हुये फौजा सिंह सरारी ने बताया कि इससे पहले पूर्व सैनिकों को अपनी ज़िंदगी के मुश्किल दौर में लाभार्थी सेवाएं लेने के लिए सम्बन्धित ज़िला सुरक्षा सेवा कल्याण दफ्तरों में जाना पड़ता था परन्तु अब वह अपने घर बैठे या विदेशों से भी ज़रुरी दस्तावेज़ अपलोड करके कोई भी सेवा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके इलावा, पूर्व सैनिक और उनके आश्रित राज्य सरकार की तरफ से रक्षा सेवाओं की अलग अलग श्रेणियों की नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।   

मंत्री ने आगे बताया कि रक्षा सेवाओं की श्रेणियों के लाभार्थी शहीदों और दिव्यांग सैनिकों के नजदीकी रिश्तेदारों को एक्स-ग्रेशिया ग्रांटें, गैलेंटरी और डिस्टिंगुइशड अवार्ड प्राप्त करने वालों (सिवलियनें) को नकद पुरुस्कारों की ग्रांट और लीनल वंशज या पूर्व सैनिकों को नौकरी के लिए सर्टिफिकेट जारी करने सम्बन्धी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वैब पोर्टल www.dsw.punjab.gov.in  पर एक विशेष ’ई-सेनानी’ विंडो उपलब्ध करवाई गई है जहाँ पूर्व सैनिक और विधवाएं पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए स्वयं को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकती हैं।   

मंत्री सरारी ने आगे बताया कि यह ऑनलाइन वेब पोर्टल राज्य सरकार के साथ- के साथ रक्षा सेवाओं के लिए भी लाभदायक होगा क्योंकि राज्य में पूर्व सैनिकों और फ़ौजी परिवारों द्वारा दी जाती सेवाओं से सम्बन्धित सभी विवरण केवल एक बटन क्लिक्क करने पर उपलब्ध हो जाएंगे।   

इस मौके दूसरों के इलावा विशेष मुख्य सचिव कृपा शंकर सरोज, अतिरिक्त सचिव कुलजीतपाल सिंह माही और डायरैक्टर रक्षा सेवा कल्याण, पंजाब ब्रिगेडियर सतीन्द्र सिंह और एन. आई. सी. विवेक वर्मा डिप्टी डायरैक्टर जनरल और सूचना अफ़सर और अनूप जलाली सीनियर तकनीकी डायरैक्टर और ऐचओडी उपस्थित थे।

 

Tags: Fauja Singh Sarari , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD