Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

अमित शाह गुजरात चुनाव में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए पंजाब को कर रहे हैं बदनाम : मीत हेयर

कहा, कानून व्यवस्था को लेकर पंजाब की छवि खराब करने की भाजपा की कोशिश कभी नही होगी सफल: मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Nov 2022

Last updated on: Nov 16, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बयान की निंदा की और कहा कि भाजपा गुजरात में सियासी फायदा उठाने के लिए पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। लेकिन भाजपा अपने घटिया मंसूबे में कभी कामयाब नही होगी।

बुधवार को पंजाब भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री मीत हेयर ने कहा कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है। इसलिए वह गुजरात चुनाव में हार से बचने के लिए इस प्रकार के घटिया हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत अन्य भाजपा शासित राज्यों की तुलना में पंजाब में अपराध दर बेहद कम है।

शाह के बयान को सिरे से खारिज करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल ठीक है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार माफिया और गैंगस्टर-संस्कृति को जड़ से खत्म करने के लिए गंभरीता से काम कर रही है। जबकि पिछली सरकारों ने इन्हें बढ़ावा दिया और आगे बढ़ाया। आप की सरकार बनने के बाद अब तक 402 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 363 हथियार बरामद किये गए हैं।

उन्होंने भाजपा और कांग्रेस नेताओं को पंजाब में आप सरकार को बदनाम न करने की चेतावनी दी और कहा कि 2018 से 2021 तक देश में हिंसा के मामलों से संबंधित एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार बंदूक हिंसा के मामलों की संख्या में पंजाब 15वें स्थान पर है। जबकि विस्फोटक संबंधी हिंसा में पंजाब हरियाणा और राजस्थान से काफी पीछे है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान देश के सबसे ज्यादा बंदूक हिंसा के मामलों वाले शीर्ष तीन राज्य हैं।  2018 से 2021 तक, उत्तर प्रदेश में बंदूक हिंसा के 134958, मध्य प्रदेश में 57653 और राजस्थान में 27193 मामले दर्ज किए गए।  जबकि इसी अवधि में हरियाणा में बंदूक हिंसा के 8759 मामलों के मुकाबले पंजाब में बंदूक हिंसा के केवल 1820 मामले दर्ज किए गए। यहां तक ​​कि भाजपा राज्यों में महिलाओं के खिलाफ भी अपराध बढ़ रहे हैं।

पिछले चार सालों में हरियाणा में बंदूक से हिंसा के मामले पंजाब के मुकाबले 5 गुना तेजी से बढ़ रहे हैं। हेयर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कई हरियाणवी गानों में गायक बंदूक और पिस्तौल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी पंजाब को बंदूक संस्कृति फैलाने के लिए दोषी ठहराया जाता है और केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा।

हेयर ने कहा कि 2012 में जब पंजाब में अकाली- भाजपा ने दोबारा सरकार बनाई तो एक साल में 855 से ज्यादा हत्याएं हुईं।  बीजेपी के लोग 'आप' को बदनाम कर गुजरात की जनता को गुमराह कर रहे हैं और बेवकूफ बना रहे हैं।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD