Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

माईक्रो फूड प्रोसैसिंग एंटरप्राईजिज़ स्कीम में 500 की संख्या पार करने वाले पहले पाँच राज्यों में पंजाब शामिल

फूड प्रोसैसिंग विभाग ने पिछले 3 महीनों में 300 लघु/छोटे उद्योगों को 100 करोड़ रुपए के कर्जे/सब्सिडी की दी मंजूरी : फौजा सिंह सरारी

Fauja Singh Sarari, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2022

Last updated on: Oct 11, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन फूड प्रोसेसिंग विभाग द्वारा 3 महीनों के अंदर पंजाब सरकार और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग उद्योग मंत्रालय द्वारा साझे तौर पर चलाई जा रही माईक्रो फूड प्रोसैसिंग ऐंटरप्राईजिज़़ स्कीम की पी.एम. फार्मालाईजेशन के अंतर्गत लगभग 300 लघु/छोटे फूड प्रोसेसिंग उद्यमों को 100 करोड़ रुपए के कर्जे और सब्सिडी की मंजूरी दी गई। 

यह उद्यम छोटे स्थानीय किसानों/उद्मियों द्वारा चलाए जा रहे हैं, जो 1500 से अधिक कुशल और अर्ध-कुशल व्यक्तियों को सीधा रोजग़ार प्रदान करेंगे। इस स्कीम के अंतर्गत फोर्टीफाईड चावल, गुड़, बेकरी उत्पाद, शहद, आचार, मुरब्बा आदि तैयार किया जाते हैं। यह जानकारी फूड प्रोसेसिंग मंत्री फौजा सिंह सरारी द्वारा राज्य के किसान भाईचारे के कल्याण सम्बन्धी नीतियों को मुख्य रखते हुए विभाग के कामकाज को सुचारू बनाने हेतु विभाग के कामकाज की समीक्षा करने के लिए की गई मीटिंग के दौरान दी।  

 किसानों/ उद्मियों को माईक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राईजिज़ स्कीम के फ़ायदों संबंधी जागरूक करने के लिए जि़ला और ब्लॉक स्तर पर जागरूकता कैंप लगाने पर ज़ोर देते हुए मंत्री ने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत मौजूदा ईकाइयों को अपग्रेड करने या नयी फूड प्रोसेसिंग ईकाइयों की स्थापना करने के लिए प्रोजैक्ट की लागत का 35 प्रतिशत, अधिक से अधिक 10 लाख रुपए क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी के तौर पर प्रदान किए जाते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब व्यक्तिगत लाभार्थियों के 500 के आंकड़े को पार करने वाले पहले पाँच राज्यों में से एक है। उन्होंने आगे कहा कि विभाग ने ग्रुप वर्ग के अधीन कुल 18.5 करोड़ रुपए के निवेश के साथ छह ईकाइयों की भी सिफ़ारश की है, जिसमें 6.28 करोड़ रुपए (प्रोजैक्ट लागत का 35 प्रतिशत, अधिक से अधिक 3 करोड़ रुपए) की सब्सिडी शामिल है। यह ईकाइयाँ किसान उत्पादक संस्थाओं और स्व-सहायता समूहों द्वारा स्थापित की जा रही हैं।  

 मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि उपरोक्त स्कीम के दफ़्तरों के साईन बोर्ड राज्य के सभी जि़ला उद्योग केन्द्रों में प्रदर्शित किये जाएँ, जिससे किसान इस स्कीम सम्बन्धी अपेक्षित जानकारी प्राप्त कर सकें।  

 इस मौके पर अन्यों के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव ( फूड प्रोसेसिंग) अनुराग अग्रवाल, विशेष सचिव मनजीत सिंह बराड़ और पंजाब एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग विभाग के जनरल मैनेजर रजनीश तुली भी मौजूद थे।

 

Tags: Fauja Singh Sarari , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD