Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

उच्च मानक के फलों की पैदावार के लिए पंजाब के 4 जिलों में स्थापित होंगी बाग़बानी एस्टेट्स : फौजा सिंह सरारी

कहा कि बाग़बानी के अधीन क्षेत्रफल बढ़ाने से सालाना प्रति एकड़ होगी 86 लाख लीटर पानी की बचत

Fauja Singh Sarari, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Oct 2022

Last updated on: Oct 10, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार द्वारा बाग़बानी विभाग के द्वारा इस साल पंजाब के 4 जिलों फिऱोज़पुर, गुरदासपुर, फरीदकोट और लुधियाना में बाग़बानी एस्टेट स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे वहाँ के बाग़बानों को नवीनतम तकनीक की जानकारी और मशीनरी आदि की सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे उनकी फ़सल पैदावार के खर्चे घटने के साथ-साथ उच्च मानक के फलों की पैदावार करने में मदद मिलेगी।  

 यह जानकारी आज यहाँ फौजा सिंह सरारी, बाग़बानी, फूड प्रोसेसिंग, सैनिक सेवाओं और स्वतंत्रता सेनानी मंत्री, पंजाब द्वारा बाग़बानी विभाग के अधिकारियों के साथ पंजाब भवन में मीटिंग के दौरान साझा की गई। मीटिंग में अलग-अलग जिलों के प्रमुखों को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों को मौजूदा गेहूँ-धान के फ़सलीय चक्र में से निकालकर अधिक से अधिक क्षेत्रफल बाग़बानी फसलों के अधीन लाने की हिदायत की। 

उनकी तरफ से बाग़बानी के अधिकारियों को पंजाब में दिन-ब-दिन नीचे जा रहे भूजल की बचत करने संबंधी भी कहा। उन्होंने बताया कि पंजाब में उगाई जा रही गेहूँ और धान की फ़सल पैदा करने के लिए क्रमवार 40.00 लाख और 64.00 लाख लीटर प्रति एकड़ पानी का उपभोग होता है, जबकि बाग़बानी की फसलों की पैदावार के लिए केवल 17.00 लाख लीटर प्रति एकड़ पानी इस्तेमाल किया जाता है। 

इस तरह 86 लाख लीटर पानी की प्रति एकड़ बचत होती है। बाग़बानी अधिकारियों को इस तरह होने वाली पानी की बचत सम्बन्धी बाग़बानी फसलों के अधीन क्षेत्रफल लाने वाले जमीदारों को वित्तीय सहायता देने के लिए एक प्रस्ताव बनाकर भेजने संबंधी हिदायत की गई।उनकी तरफ से यह भी बताया कि पंजाब के 57 ब्लॉकों में होने वाले पानी रिचार्ज की तुलना में 200 प्रतिशत तक पानी धरती में से निकाल कर फ़सल पैदावार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जोकि एक चिंता का विषय है और पंजाब के पानी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की सख़्त ज़रूरत है।  

बाग़बानी मंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि अगले 5 सालों के दौरान 1.5 लाख हेक्टेयर बाग़बानी फसलों के अधीन क्षेत्रफल लाने से 39,772 करोड़ रुपए पंजाब की जी.डी.पी. में वृद्धि होगी।विभाग में चलाई जा रही स्कीम एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के अंतर्गत पंजाब में 1600 करोड़ के नये प्रोजैक्ट लगने से 365 करोड़ रुपए इस स्कीम के अंतर्गत मंजूर हुए हैं।  

बाग़बानी मंत्री सरारी ने यह भी जानकारी दी कि पंजाब में आलू बीज देश में सबसे अधिक पैदा होता है और भविष्य में माँग को मुख्य रखते हुए इस साल बजट में पास किये 10 करोड़ रुपए से जालंधर में स्थापित होने वाले ऐरोपानिक यूनिट और टीशू कल्चर लैब को जल्द से जल्द बनाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत की। इसके अलावा मंत्री जी ने हरेक जिले में एक-एक सरकारी नर्सरी खोलने की हिदायत की, जिससे किसानों को उच्च मानक बीज, फलदार और सजावटी पौधे सस्ते दाम पर उपलब्ध करवाए जा सकें। जिससे किसानों का ख़र्च कम होगा और आमदन में वृद्धि होगी।  

मीटिंग के अंत में सरवजीत सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने माननीय मंत्री जी का धन्यवाद किया और उनकी तरफ से दिए गए हुक्मों की यथावत पालना का आश्वासन दिया।इस मीटिंग में, शैलिन्दर कौर, डायरैक्टर बाग़बानी, पंजाब के अलावा संयुक्त डायरैक्टर बाग़बानी, दिनेश कुमार और समूह जिलों के प्रमुख भी उपस्थित थे।

 

Tags: Fauja Singh Sarari , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD