Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब सरकार धान के दाने-दाने की खरीद और ढुलाई के लिए वचनबद्ध : कुलदीप सिंह धालीवाल

मंडी बोर्ड के अधिकारियों और मार्केट कमेटी के सचिवों के साथ की मीटिंग

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Sep 2022

Last updated on: Sep 17, 2022, 00:00 IST

पंजाब सरकार इस सीजन में धान की निर्विघ्न खरीद के लिए पूरी तरह तैयार है। कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंडी बोर्ड भवन में मंडी बोर्ड के अधिकारियों और मार्केट कमेटी सचिवों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग करके मंडी बोर्ड की तरफ से निर्विघ्न खरीद के लिए की तैयारियों संबंधी विचार-विमर्श किया।  

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार धान के दाने-दाने की खरीद और ढुलाई के साथ-साथ अनाज मंडियों में मानक सहूलतें प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को अनाज मंडियों में से सभी नाजायज कब्ज़े हटाने के लिए विशेष मुहिम चलाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने किसानों और अन्य भाईवालों की सुविधा के लिए साफ़-सफ़ाई, पीने वाले पानी, लाईटों, शौचालयों आदि जैसे सभी ज़रुरी प्रबंध करने के लिए भी कहा।कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार ने जि़ला प्रशासनों को हिदायत की है कि राजय भर के सभी 1806 खरीद केन्द्रों में पुख़्ता प्रबंध करने में कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये। 

कृषि मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि सरवजीत सिंह और मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव, सचिव मंडी बोर्ड रवि भगत को धान के इस सीजन के दौरान खरीद के सभी ज़रुरी प्रबंध करने के लिए डिप्टी कमिशनरों के संपर्क में रहने के लिए कहा।मीटिंग के दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य की मार्केट कमेटीयों के द्वारा धान की खरीद के लिए मुख्यालय के अधिकारियों के इलावा फील्ड स्टाफ भी खरीद कामों को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए अपनी ड्यूटियां निभाएंगे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD