Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कांग्रेस का काला सच सबके सामने, धर्म के आधार पर पंजाब को बाँटती चली आ रही थी : दिनेश चड्ढा

पंजाब वीरों-शहीदों की धरती है, यहां जाति-धर्म का एजेंडा कभी सफल नहीं हो सकता - दिनेश चड्ढा

Malwinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab,Dinesh Chadha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 May 2022

Last updated on: May 15, 2022, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस(पीपीसीसी) के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी(आप) के विधायक दिनेश चड्ढा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला। चड्ढा ने कहा कि सुनील जाखड़ के इस्तीफे ने कांग्रेस पार्टी की जातीय और धार्मिक राजनीति की पोल खोल दी है। कांग्रेस पार्टी की पंजाब को जाति और धर्म में बांटने वाली राजनीति का विरोध करने के कारण जाखड़ को पार्टी से इस्तीफा देने पर मजबूर होना पड़ा है।रविवार को पार्टी मुख्यालय में आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए दिनेश चड्ढा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा से पूरे देश में जाति और धर्म की राजनीति की है और लोगों को जातीय व धार्मिक आधार पर बांटकर सत्ता प्राप्त करने की कोशिश की। पंजाब में भी उसने चुनाव से पहले पंजाबियों को बांटने के लिए जाति-धर्म का कार्ड खेला और सुनील जाखड़ को सिर्फ हिन्दू होने के नाते, विधायकों का समर्थन होने के बावजूद मुख्यमंत्री नहीं बनाया। सुनील जाखड़ को कांग्रेस की इसी घटिया राजनीति का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

चड्ढा ने कहा कि 2017 में चुनाव जीतने के बाद साढ़े चार साल तक कांग्रेस की सरकार ने पंजाब के विकास के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस नेताओं ने बादलों की तरह पंजाब में जमकर भ्रष्टाचार और माफिया के कारोबार चलाए और खूब पैसे कमाए। जब जनता कांग्रेस सरकार की सच्चाई जान गई तो लोगों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस ने जाति कार्ड खेला और मुख्यमंत्री बदलने का ड्रामा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब वीरों और शहीदों की धरती है। पंजाब की धरती पर जाति-धर्म और नफरत की राजनीति के बीज नहीं बोए जा सकते। यहां के लोगों ने हमेशा ही इस तरह की राजनीति करने वाले लोगों को सबक सिखाया है। पंजाब में कांग्रेस ही नहीं किसी भी राजनीतिक पार्टी का धार्मिक एजेंडा कभी सफल नहीं हो सकता। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस-भाजपा और अन्य पार्टियों के धार्मिक एजेंडों से सावधान रहें, ताकि पंजाब में अमन-शांति और भाईचारा का माहौल हमेशा बना रहे।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dinesh Chadha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD