Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा पंजाब में एकीकृत सडक़ दुर्घटना डाटाबेस प्रोजैक्ट की शुरूआत

जी.आई.एस. आधारित आई.आर.ए.डी. शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Apr 2022

Last updated on: Apr 01, 2022, 00:00 IST

पंजाब में सडक़ीय हादसों और मौत दर को बिल्कुल घटाने के उद्देश्य से पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज राज्य में एकीकृत सडक़ दुर्घटना डाटाबेस (आई.आर.ए.डी.) प्रोजैक्ट की शुरुआत की जिससे पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहाँ सडक़ीय हादसों को घटाने, सडक़ीय बनावट में सुधार करने और ज़्यादा हादसे वाले स्थानों की शिनाख़्त करने के लिए जी.आई.एस. आधारित प्रौद्यौगिकी से लैस आई.आर.ए.डी. शुरू किया गया है।पंजाब भवन में करवाए गए संक्षिप्त समागम के दौरान परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य के लोक निर्माण विभाग (बी.ऐंड.आर), नेशनल हाईवेज़, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नेशनल हाईवेज़ अथॉरिटी ऑफ इंडिया और पंजाब मंडी बोर्ड से सम्बन्धित अंतर-विभागीय मोबाइल एप्लीकेशन आधारित प्रोजैक्ट की शुरुआत करने के उपरांत कहा कि राज्य में प्रति दिन 10 से 12 मौत हो रही हैं, जो देश में प्रति दिन हो रही 8 से 9 मौतों से अधिक है। उन्होंने कहा कि सडक़ हादसे में जा रही एक-एक मौत दु:खदायी है और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सडक़ीय मौत दर को बिल्कुल कम करने के लिए वचनबद्ध है।स. भुल्लर ने बताया कि सात प्रमुख राज्यों पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आई.आर.ए.डी. प्रोजैक्ट की शुरुआत की गई है परन्तु पंजाब इस प्रोजैक्ट में एडवांस प्रौद्यौगिकी बरतने वाला पहला राज्य बन गया है और जहाँ आई.आर.ए.डी. को पुलिस स्टेशन की सीमाओं के साथ जी.आई.एस. मैपस के द्वारा जोड़ा गया है।उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट का मुख्य मकसद राज्यों और देश के हर हिस्से से दुर्घटना डाटाबेस तैयार करने के लिए इंटीग्रेटिड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस (आई.आर.ए.डी.) तैयार करना है। इस प्रोजैक्ट के तहत डाटा विश्लेषण तकनीकों को लागू करके देश भर में इकठ्ठा किये सडक़ीय दुर्घटनाओं के आंकड़ों का विश्लेषण करके अलग-अलग किस्मों के सुझाव दिए जाएंगे।समागम के दौरान प्रमुख सचिव परिवहन श्री के. सिवा प्रसाद, डायरैक्टर जनरल लीड एजेंसी श्री आर. वेंकट रत्नम् और ए.डी.जी.पी. (ट्रैफिक़) श्री ए.एस. राय समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

पंजाब के स्कूलों के नज़दीक सभी वाहनों के लिए स्पीड सीमा 25 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित

इस दौरान परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों की सुरक्षा को यकीनी बनाते हुए सभी वाहनों के लिए स्कूलों के नज़दीक पहली बार स्पीड की उच्च सीमा निर्धारित की है। उन्होंने बताया कि सभी वाहन स्कूलों के नज़दीक स्पीड सीमा 25 किलोमीटर प्रति घंटा रखेंगे जिस सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उन्होंने ट्रैफिक़ पुलिस के अधिकारियों को भी हिदायत की कि वह यातायात कंट्रोल करते समय यकीनी बनाएं कि ड्राइवर स्कूलों के नज़दीक सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।उन्होंने लोगों को भी विशेष के तौर पर अपील की कि विदेशों में स्कूल बसों को पहल दी जाती है और अगर हम चाहते हैं कि विदेशों की बराबरी करें तो हमें भी अपनी जि़म्मेदारी निभानी पड़ेगी और विद्यार्थियों के सडक़ पार करते या स्कूल बसों के आने-जाने के समय निर्धारित गति के मुताबिक अपना वाहन चलाऐं या रोक लें।

कैसे काम करेगा प्रोजैक्ट?

एकीकृत सडक़ दुर्घटना डाटाबेस (आई.आर.ए.डी.) सिस्टम मोबाइल ऐपलीकेशन के साथ शुरू होता है, जिससे पुलिस कर्मचारी तस्वीरों और वीडियो के साथ सडक़ दुर्घटना संबंधी विवरण दर्ज करने के योग्य होंगे, जिससे घटना सम्बन्धी एक विलक्षण आई.डी. बन जायेगी। इसके उपरांत लोक निर्माण विभाग या स्थानीय निकाय विभाग के इंजीनियर को उसके मोबाइल पर एक अलर्ट प्राप्त होगा और वह दुर्घटना वाले स्थान का दौरा करेगा, दुर्घटना का निरीक्षण करेगा और ज़रुरी विवरणों जैसे सडक़ की बनावट आदि को एप्लीकेशन में दर्ज करेगा। इसके बाद एकत्रित विवरणों का विश्लेषण आई.आई.टी-मद्रास की टीम द्वारा किया जायेगा, जो सुझाव देगी कि सडक़ की बनावट में किन सुधारात्मक उपायों की ज़रूरत है।आई.आर.ए.डी. को नेशनल डिजिटल व्हीकल रजिस्टरी ‘‘वाहन’’ और ड्राइवर डाटाबेस ‘‘सारथी’’ के साथ जोडऩे के साथ-साथ पंजाब पुलिस द्वारा इस्तेमाल किये जाते क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नैटवर्क एंड सिस्टम (सी.सी.टी.एन.एस.) के साथ जोड़ा गया है।

बता दें कि पंजाब के पुलिस, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य और परिवहन विभाग के सभी नोडल अधिकारियों ने इस प्रोजैक्ट को चलाने के लिए प्रशिक्षण मुकम्मल कर लिया है। पुलिस स्टेशन स्तर के कुल 310 जांच अधिकारियों ने पहले पड़ाव में आई.आर.ए.डी. के लागूकरण सम्बन्धी प्रशिक्षण लिया है।आई.आई.टी. मद्रास के प्रोफ़ैसर डॉ. वेंकटेश बालासुब्रमण्यम ने 30 मार्च, 2022 को आई.आर.ए.डी. की प्रगति का जायज़ा लेने के लिए पंजाब का दौरा किया और राज्य में आई.आर.ए.डी. को लागू करने के लिए पंजाब की प्रगति और संस्थागत प्रबंधों पर अपनी संतुष्टि ज़ाहिर की। इंटीग्रेटिड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस (आई.आर.ए.डी.) प्रोजैक्ट सडक़ यातायात और राजमार्ग मंत्रालय की पहलकदमी है। इस का उद्देश्य देश में सडक़ सुरक्षा को बेहतर बनाना है और इस प्रोजैक्ट के लिए विश्व बैंक द्वारा वित्तीय सहायता दी गई है। यह सिस्टम मॉनिटरिंग एंड रिपोर्टिंग डैशबोर्ड और ऐनालिस्टिक डैशबोर्ड द्वारा सुविधाजनक समझ के लिए विश्लेषणात्मक नतीजे देगा जिससे प्रमुख अथॉरिटी पूर्व अनुमान और फ़ैसले लेने के लिए नई नीतियाँ और रणनीतियां बन सकेंगी। प्रोजैक्ट का नतीजा बेहतर सडक़ सुरक्षा, भाव पंजाब के साथ-साथ भारत में भी ‘‘सभी के लिए सुरक्षित सडक़’’ होगा।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD