Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पुलिस कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूती प्रदान करेगा दि इंटीग्रेटिड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स : एस.एस.पी

प्रोजैक्ट के अंतर्गत कर्मचारियों को प्रदान की जाएगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं

SSP Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Mar 2022

Last updated on: Mar 06, 2022, 00:00 IST

एस.एस.पी श्री ध्रुमन एच. निंबाले की ओर से पुलिस कर्मचारियों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने व उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए पुलिस कर्मचारियों के लिए विशेष प्रोजैक्ट तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत पुलिस कर्मचारियों की मानसिक व शारीरिक तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने के लिए अच्छी खेल सुविधाएं प्रदान करने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके मुताबिक हर कर्मचारी को खेल गतिविधियों व उनकी पसंदीदा फिटनैस प्रणाली में शामिल करने के उद्देश्य से दि इंटीग्रेटिड स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के नाम से एक प्रोजैक्ट तैयार किया जा रहा है।एस.एस.पी ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय स्तर का 400 मीटर का रनिंग ट्रैक, हाई जंप व लांग जंप के लिए ट्रैक, कम्यूनिटी व ट्रेनिंग सैंटर, आउटडोर ट्रेनिंग के लिए बाधा पार करने का पूरा कोर्स, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हाकी ग्राउंड, विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस इंडोर जिम, आउटडोर जिम, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबाल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, सुविधाओं से लैस बाक्सिंग रिंग, क्रिकेट के लिए नैट प्रैक्टिस पिच, फिजियोथैरेपी सैंटर, काउंसलिंग सैंटर, चिल्ड्रनपार्क, कैफेटेरिया आदि शामिल है। 

उन्होंने बताया कि यह सुविधाएं पुलिस कर्मचारियों को अपनी मानसिक व शारीरिक तंदुरुस्ती बढ़ाने के लिए ड्यूटी के दौरान आधुनिक समय की चुनौतियों का सामना करने में मदद करेंगी व पुलिस कर्मचारियों को अलग-अलग परिस्थितियों से निपटने में तंदुरुस्त बनाने में बहुत बड़ा योगदान देंगी।श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं की यह एकीकृत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जहां आउटडोर खेलों की गतिविधियों में दिलचस्पी पैदा करेगा वहीं दिन प्रतिदिन स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम कर पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवारों को तंदुरुस्त रखने में एक अहम योगदान देगा। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि लंबी ड्यूटी होने के कारण पुलिस कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसको कम करना बहुत जरुरी है और इससे पुलिस कर्मचारियों की कार्यकुशलता पर असर पड़ता है, जिसका सामना बहुत सारे कर्मचारी कर रहे हैं। इसके अलावा, स्वस्थ व साफ-सुथरे वातावरण को बढ़ाने के लिए, पुलिस लाइन होशियारपुर में बहुत पौधे लगाने के उद्देश्य से एक विशाल पेड़ लगाने का अभियान शुरु किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस लाइन होशियारपुर में नए पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की ईमारत की अंदरुनी सजावट व पुलिस लाइन की पुरानी ईमारत व नए मीटिंग हाल बनाने संबंधी भी विशेष तौर पर प्रयास किए जा रहा है, जो कि जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

                                          

 

Tags: SSP Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD