Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की

 

एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने माता अमर कौर को सौंपे 62,500 रुपए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 04 Dec 2020

Last updated on: Dec 04, 2020, 00:00 IST

नजदीकी गांव सीना निवासी 80 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला के साथ बुधवार दोपहर हुई लूट की वारदात को हल करने और लूटी हुई रकम बरामद करने उपरांत एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने आज बरामद किये 62,500 रुपए माता अमर कौर के सुपुर्द किये।स्थानीय एस.एस.पी. दफ़्तर में माता को बरामद रकम देने के बाद नवजोत सिंह माहल ने बताया कि 2 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे बसी खवाजू के नज़दीक एक नौजवान अमर कौर  संग आए सोहन लाल से नकदी वाला थैला छीन कर फ़रार हो गया था जिस में करीब 67 हज़ार रुपए थे। घटना उपरांत थाना माडल टाऊन में आई.पी.सी. की धारा 379 -बी के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई।नवजोत सिंह माहल ने बताया कि लूट की इस घटना को हल करने के लिए एस.पी. (डी) रविन्द्रपाल सिंह संधू के नेतृत्व में डी.एस.पी. (सिटी) जगदीश राज अत्तरी, एस.एच.ओ. सिटी गोविन्दर कुमार और थाना माडल टाऊन के इंस्पेक्टर करनैल सिंह पर आधारित टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि टीम की तरफ से मुकदमे की जांच को तकनीकी और आधुनिक ढंग के साथ आगे बढ़ाते हुए घटना के 6 घंटों के अंदर ही मामले को हल करते आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान गौरव सिद्धू निवासी नैणोवाल जाटों थाना बुल्लोवाल के तौर पर हुई जिस से लूटी हुई रकम में से 62,500 रुपए और वारदात दौरान इस्तेमाल करी गई ऐक्टिवा पी.बी.07 -बी.वी. -1897 भी बरामद की गई।एस.एस.पी. ने बताया कि थाना चब्बेवाल के गांव सीना के निवासी माता अमर कौर बुद्धवार को सोहण लाल निवासी सीना के साथ बैंक में से पैसे निकलवाने के लिए होशियारपुर आए थे जहां बस अड्डे नज़दीक स्टेट बैंक आफ इंडिया में से 14 हज़ार रुपए और पंजाब नेशनल बैंक नज़दीक सब्ज़ी मंडी घंटा घर से 50 हज़ार रुपए निकलवाए और रकम निकलवाने उपरांत वह पैदल ही जा रहे थे कि बसी खवाजू नज़दीक एक नौजवान, जिस ने लाल रंग की टोपी और नीले रंग जैकट पहनी हुई थी, उनसे रकम वाला झौला छीनकर फ़रार हो गया था। इस मौके पर बुज़ुर्ग माता व सोहण लाल ने कम से कम समय में मामला हल करन के लिए ज़िला पुलिस का धन्यवाद भी किया।  

 

Tags: Hoshiarpur , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , SSP Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD