Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कोरोना वायरस: एस.एस.पी की ओर से स्वास्थ्य प्रोटोकाल में लापरवाही न अपनाने की अपील

कोरोना से बचाव के लिए जिला पुलिस की ओर से 24 घंटे में 55 जागरुकता बैठकें, हिदायतों का उल्लंघन करने पर 2 मैरिज पैलेस सहित 38 मामले दर्ज, 190 चालान : नवजोत सिंह माहल

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India, COVID-19 Vaccination, COVID Vaccination, Coronavirus Vaccine,  Punjab Fights Corona, Hoshiarpur, Navjot Singh Mahal, SSP Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 Apr 2021

Last updated on: Apr 22, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए जारी नई पाबंदियों संबंधी जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने जनहित के मद्देनजर लोगों को पुरजोर अपील की कि किसी भी हालत में कोरोना वायरस संबंधी स्वास्थ्यम प्रोटोकाल के पालन में कोई लापरवाही न अपनाई जाए।एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने नगर निगम होशियारपुर के मेयर, डिप्टी मेयरों, पार्षदों. सरपंचों आदि के साथ निजी तौर पर कोविड-19 के मौजूदा हिदायतों का पालन बैठक में चुने हुए प्रतिनिधियों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को अपील की कि मौजूद स्वास्थ्य संकट के मद्देनजर सिविल व पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाए ताकि लोगों को इस वायरस से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की ओर से शुरु किए गए जागरुकता अभियान के अंतर्गत अलग-अलग अधिकारियों की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में चुने व जन प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें जारी हैं व पिछले 24 घंटों में एस.पीज,डी.एस.पीज व एस.एच.ओज की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में 55 बैठकें की जा चुकी हैं ताकि कोरोना की मार से अधिक से अधिक लोगों को समय पर सावधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिले के अलग-अलग गुरुद्वारों व मंदिरों आदि के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरुक करने के लिए विशेष तौर पर सावधान किया जा रहा है।पुलिस की ओर से तेज की चैकिंह संबंधी एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि पिछले 24 घंटे में होशियारपुर शहर के 2 मैरिज पैलेसों सहित 38 एफ.आई.आर दर्ज करने के साथ-साथ मास्क न पहनने के 190 चालान किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि 19 मार्च से लेकर अब तक होशियारपुर जिले में मास्क न पहनने वाले 6597 व्यक्तियों के चालान किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कफ्र्यू जारी है, जिसका उल्लंघन न किया जाए। उन्होंने समूह जिम मालिकों, स्पा सैंटरों, होटलों, रेस्टोरेंटों आदि के मालिकों को सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि रविवार को मुकम्मल लाकडाउन घोषित किया गया है, जिसके प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार न अपनाया जाए।बैठक के दौरान मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, डी.एस.पी माधवी शर्मा, पार्षद बलविंदर कुमार बिंदी के अलावा अलग-अलग संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।पी.सी.आर. टीमें कर रहीं है विशेष चैकिंग: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जन हितों को ध्यान में रखते हुए नई पाबंदियों को हर हाल में  लागू करवाने के लिए पी.सी.आर टीमों को विशेष चैकिंग करने के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि यह टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में जिमों, ढाबों, रेस्टोरेंटों आदि पर हिदायतों को पूरी तरह से अमली जामा पहनाएंगी। उन्होंने बताया कि शहर को अलग-अलग अधिकारियों के नेतृत्व में 4 क्षेत्रों में बांट कर लोगों के सहयोग से हिदायतों के पालन को यकीनी बनाया जा रहा है।मास्क पहनने, एक दूसरे से बनती दूरी व हाथ धोना न भूलें: नवजोत सिंह माहल ने लोगों को अपील की कि वे अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क पहनना  न  भूलें व बाहर जाकर सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखते हुए कोरोना को दूर रखें व समय-समय पर हाथ धोना यकीनी बनाएं।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India , COVID-19 Vaccination , COVID Vaccination , Coronavirus Vaccine , Punjab Fights Corona , Hoshiarpur , Navjot Singh Mahal , SSP Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD