Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में स्वास्थ्य व वैलनेस सैंटर की शुरुआत

एस.एस.पी ने महिला डी.एस.पी माधवी शर्मा से सैंटर की शुरुआत करवाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 08 Mar 2021

Last updated on: Mar 08, 2021, 00:00 IST

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिला पुलिस की ओर से स्थानीय पुलिस लाइन में स्वास्थ्य व वैलनेस सैंटर की शुरुआत की गई जहां महिला पुलिस अधिकारी व कर्मी अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए योग, कसरत कर सकेंगे। इस मौके पर महिला पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के लिए विशेष तौर पर योग सत्र भी करवाया गया।होशियारपुर पुलिस में तैनात महिला अधिकारियों व कर्मियों की सुविधा के लिए पुलिस लाइन अस्पताल में विशेष जांच कैंप भी लगाया गया जहां महिलाओं के रोग के माहिर डाक्टर की ओर से नि:शुल्क चैकअप किया गया। एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए इस सैंटर की शुरुआत डी.एस.पी माधवी शर्मा से करवाते हुए महिला पुलिस कर्मियों की ओर से पूरी शिद्दत से निभाई जा रही ड्यूटी की प्रशंसा की। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों की हौंसला आफजाई करते हुए उनको भविष्य में और भी अच्छे व सुचारु ढंग से अपनी सेवाएं निभाने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने अलग-अलग महिला पुलिस कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी बेमिसाल सेवाएं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध के खात्मे में अहम भूमिका निभा सकती है जो कि स्वस्थ समाज की सृजना के लिए अति जरुरी है।पुलिस लाइन में शुरु किए सैंटर संबंधी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि यहां जिम, फिजियोथैरेपी, कौंसलिंग रुम व क्रास फिट ट्रेनिंग उपलब्ध है व महिला कर्मियों के लिए विशेष समय निश्चित किया गया है ताकि वे अपने आप को स्वस्थ व चुस्त दुरुस्त रख सकें। एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित पुलिस लाइन अस्पताल में लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप के दौरान डा. शेफाली ने 120 के करीब महिला कर्मियों का चैकअप किया व जरुरी दवाई दी। उन्होंने बताया कि बाकी महिला कर्मियों का भी नि:शुल्क चैकअप करवाया जाएगा।इस मौके पर एस.पी(एच) रमिंदर सिंह, एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू, एस.पी पी.बी.आई मंदीप सिंह, डी.एस.पी(एच) गुरप्रीत सिंह गिल, डी.एस.पी कंट्रोल रुम अमरनाथ, डी.एस.पी पी.बी.आई प्रेम सिंह, डी.एस.पी जसप्रीत सिंह, डी.एस.पी स्पेशल ब्रांच सतिंदर चड्डा, पुलिस लाइन के एस.एम.ओ डा. लखवीर सिंह भी मौजूद थे।                             

 

Tags: SSP Hoshiarpur , International Women’s Day , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD